विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा में चोरी हुआ भाजपा सांसद हंसराज हंस का मोबाइल, थाने में दर्ज कराई शिकायत
नई दिल्ली। जाने माने सूफी सिंगर और बीजेपी सांसद हंस राज हंस का मोबाइल मंगलवार को दिल्ली में एक शोभायात्रा के दौरान खो गया। दरअसल दुर्गा मंदिर में मूर्तियों की स्थापना के लिए निकाली जा रही विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा के दौरान ये घटना घटी। सुबह लगभग 1 बजे हंस राज ने देखा कि उनका मोबाइल I Phone XS Max उनके पास नहीं है। उन्होंने ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह उन्हें कहीं नहीं मिला।

हंस हौज काजी के लाल कुआं इलाके में मंदिर में नई मूर्तियों को स्थापित करने के बाद निकाली गई शोभायात्रा में भाग लेने के लिए दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी के साथ पहुंचे थे। बता दें कि 30 जून को इस मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी जिसके बाद ये चर्चा का विषय बन गया था। दरअसल 30 जून को दिल्ली के हौज काजी इलाके में देर रात एक स्कूटर पार्क करने को लेकर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के बाद कुछ लोगों ने वहां स्थित दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ शुरू कर दी थी जिससे कि इलाके में गंभीर संप्रदायिक तनाव उतपन्न हो गया था। इस सब के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के पुलिस कमीश्नर अमूल्य पटनायक को तलब किया था और इसपर उनकी जमकर फटकार भी लगाई थी। मंदिर में तोड़फोड़ के इस मामले में अब तक चार किशोरों समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले को लेकर हौज काजी पुलिस थानें में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 (चोरी की सजा) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस शोभायात्रा का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें- जौनपुर: चोरी के आरोप में दलितों को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, वीडियो भी बनाया
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications