जौनपुर: चोरी के आरोप में दलितों को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, वीडियो भी बनाया

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 3 दलित युवकों की निर्वस्त्र कर पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों युवकों की बेहरमी से पिटाई की जा रही है। दरअसल, इन तीनों युवकों पर यूनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी का प्रयास करने के आरोप था। पुलिस अधीक्षक की माने तो चोरी करने की तहरीर प्राप्त हुई है और पिटाई करने का वीडियो भी सामने आया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गुलालपुर गांव का है। यहां यूनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र स्थित है। पुलिस की मानें तो शुक्रवार की रात करीब एक बजे बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर इसी थाना क्षेत्र के गभिरन गांव निवासी गोविद, राहुल व सदाबृज उर्फ सुनील पहुंचे और ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़ने लगे। आहट लगने पर नीलेश के रिश्तेदार जग गए तो तीनों बाइक से बरैया की तरफ भागने लगे।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला

बोलेरो से आरोपियों का पीछा किया और रास्ते में धक्का मारकर गिराने के बाद दो आरोपितों को पकड़कर लिया। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को बंधक बनाकर रात भर पीटा। सुबह आरोपितों के बताने पर तीसरे आरोपित को भी उसके घर से दबोच लिया गया। इसके बाद तीनों को ग्रामीणों ने सरेआम लात-घूंसों, बेल्ट आदि से जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि ग्रामीणों द्वार तीनों युवकों कि पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

क्या कहा एसपी ने

क्या कहा एसपी ने

एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि तीनों युवकों ने 5-6 जुलाई की रात को यूनियन बैंक की एक शाखा में सेंध लगाने की कोशिश की। जिन्हें ग्राणीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि चोरी करने की तहरीर प्राप्त हुई है और पिटाई करने का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही मारपीट करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+