साउथ दिल्‍ली में खुले में नॉनवेज टांगना रेस्‍त्रां मालिकों को पड़ेगा महंगा, हो सकता है विवाद

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली नगर निगम की तरफ से रेस्‍त्रां में बाहर टंगे नॉनवेज को लेकर एक प्रस्‍ताव पारित किया गया है जिसे लेकर आने वाले दिनों में विवाद पैदा हो सकता है। प्रस्‍ताव के मुताबिक साउथ दिल्‍ली के इलाकों में अब नॉनवेज का खुलेआम टांग कर बेचना मालिकों को मुसीबत में डाल सकता है। साफ शब्‍दों में कहें तो साउथ दिल्‍ली के रेस्‍त्रां मालिक अब उनके यहां परोसी जाने वाली नॉनवेज डिश को रेस्‍त्रां के सामने डिस्‍प्‍ले में नहीं रख सकेंगे। इस संबंध में एमसीडी ने लोगों की सेहत का हवाला दिया है।

साउथ दिल्‍ली में खुले में नॉनवेज टांगना रेस्‍त्रां मालिकों को पड़ेगा महंगा, हो सकता है विवाद

साउथ दिल्‍ली नगर निगम में हेल्‍थ कमेटी के सदस्‍य संजय ठाकुर के मुताबिक रेस्‍त्रां के बाहर खुले में नॉनवेज टांगना उसे खाने वालों की सेहत के साथ खिलवाड़ करना है। ठाकुर के मुताबिक यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है क्‍योंकि उसमें धूल लगती है और मक्खियां बैठती हैं जो नुकसानदायक होता है। आपको बता दें कि दिल्‍ली नगर निगम में बीजेपी का शासन है। एमसीडी के इस प्रस्‍ताव को लेकर विवाद होने की संभावना है।

निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर डीएमसी एक्ट की धारा 397, 417, 419, 421 और 423 के तहत कार्रवाई होगी। इसमें जुर्माने से लेकर माल जब्त करने का भी प्रावधान है। निगम ने यह भी कहा है कि मीट बेचने वाली दुकानों पर भी खुले में मीट टांगा या रखा नहीं जाएगा। दुकानदार अपने यहां मीट के पैकेट रखेंगे और उन्हीं को बेचेंगे। दक्षिण निगम के इस फैसले का विपक्ष ने विरोध किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+