'हैंड टू माउथ इनकम', राहुल गांधी ने की उबर की सवारी, शेयर किया कैब ड्राइवर्स का दर्द, देखें VIDEO

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपना काफिला छोड़ कर कैब की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने ऐप के जरिए कैब बुक की और दिल्‍ली के कैब ड्राइवर सुनील उपाध्‍याय के साथ गिग इकॉनामी वर्कर्स की राेजमर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्‍याओं और चुनौतियों के बारे में बात की।

rahul gandhi

हैंड टू माउथ इनकम

सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा "कम आय और महंगाई उन्हें मार रही है - यह भारत में गिग वर्कर्स की दुर्दशा है!" 'हैंड टू माउथ इनकम' में इनका गुज़ारा तंगी से चल रहा है, न कोई बचत और न ही परिवार के भविष्य का आधार। उन्‍होंने आगे लिखा ये कर्मचारी कम वेतन और बढ़ती लागत के कारण मुश्किल से अपना गुजारा कर पा रहे हैं।

पढ़ा‍ई-लिखाई के बाद चला रहा कैब

राहुल गांधी ने जो वीडियाे शेयर किया है उसमें ड्राइवर सुनील उपाध्‍याय ने बताया वो एटा का रहने वाला है, उसने ग्रेजुएशन किया है और आईआईटी किया जिसके बाद यामाहा कंपनी में अप्रेंटिस की नौकरी की लेकिन उन्‍हें नौकरी पर रखने के बजाय निकाल दिया गया।

चुने हुए लोग अमीर होते जा रहे हैं

राहुल गांधी कैब ड्राइवर से पूछा क्‍या आपको नहीं लगता कि चुने हुए लोग अमीर होते जा रहे हैं और गरीब और गरीब? कैब ड्राइवर ने जवाब दिया हां ये ही सिस्‍टम चल रहा है। कैब ड्राइवर ने कहा वो दिन चले गए जब एक दिन में 5000 रुपए कमाई हुई हो। सुबह से ये मेरी पहली राइड है और जितना एक दिन में कमाता हूं वो घर खर्च में ही खत्‍म हो जाता है।

राहुल गांधी ने पूछा कैसे मिलेगी गिग वर्कर्स को राहत?

राहुल गांधी ने पूछा राजस्‍थान में पिछली कांग्रेस सरकार ने कैब ड्राइवर के हर ट्रांजैक्‍टशन में कुछ पैसा पेंशन में कटने का नियम बनाया था। जिस पर कैब ड्राइवर ने कहा ये सही नियम है, इससे कैब ड्राइवर्स को कुछ तो राहत मिलेगी।

क्‍या चाहते हैं कैब ड्राइवर्स?

राहुल गांधी ने पूछा तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है वहां के लिए दो काम बताइए जो हम वहां कर सकते हैं? जिस पर ड्राइवर ने कहा ऐसा कुछ होना चाहिए कि टैक्‍सी ड्राइवर्स के पास कुछ मिनिमम पैसा बचना चाहिए। इस पर राहुल गांधी ने कहा राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि तेलंगाना और कर्नाटक जैसे कांग्रेस शासित राज्य गिग वर्कर्स की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कानून बनाने पर काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा ''इन समस्याओं को हल करने के लिए कांग्रेस की राज्य सरकारें ठोस नीतियां बनाकर न्याय करेंगी।'' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये उपाय गिग वर्कर्स और उनके परिवारों को वित्तीय स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

दिल्‍ली के सभी फ्लाईओवर कांग्रेस ने ही तो बनवाए

कैब ड्राइवर ने राहुल गांधी को अपनी टैक्‍सी में बैठने को अपना सौभाग्य बताया और कहा देश में 60 सालों तक कांग्रेस ने ही तो राज किया पहले कुछ भी नहीं था, दिल्‍ली में जितने सारे फ्लाईओवर शीला दीक्षित ने ही तो बनवाए हैं। इस पर राहुल गांधी ने कहा सही बात है, आसमान से तो नहीं गिरे।

कैब ड्राइवर के साथ राहुल गांधी ने खाएं छोले-बटूरे

सांसद राहुल गांधी ने कैब ड्राइवर सुनील के परिवार से एक होटल में मुलाकात भी की और परिवार के साथ छोले भटरे खाएं और ड्राइवर को गिफ्ट भी दिया। सुनील के परिवार से मिलने के बाद राहुल ने कहा उनके पास कोई बचत नहीं है और परिवार के भविष्य के लिए कोई आधार नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+