दिल्ली के हैदरपुर में हैंड ग्रेनेड मिला, NSG ने कब्जे में लिया

नई दिल्ली। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के हैदरपुर गांव में एक हैंड ग्रेनेड मिला है। मंगलवार को ये हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ, जिसे एनएसजी ने अपने कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, हैदरपुर नहर के पास से ये ग्रेनेड मिला है। कुछ बच्चे यहां खेल रहे थे। इस दौरान कुछ बम जैसा सामान दिखी तो उन्होंने दूसरे लोगों को बताया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

hand grenade recovered in delhi haiderpur village

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रेनेड को एनएसी को सौंप दिया। पुलिस ने बताया है कि ग्रेनेड जंग लगा था और उसमें सेफ्टी पिन भी नहीं था। जिसे एनएसजी को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया गया है। जिसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाकों में हिंसा हुई है। जिसमें 47 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा घायल हैं। ऐसे में हेंड ग्रेनेड की सूचना पर पुलिस महकमें में काफी देर तक हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली की हिंसा से हेंड ग्रेनेड के मिलने को लेकर किसी कनेक्शन पर कुछ नहीं कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+