धर्मनिरपेक्ष भारत में क्यों होती है हिंसा, छात्र के सवाल पर क्या बोले उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी येरेवान विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों के बीच थे। इसी दौरान एक छात्र ने पूछा आप कहते हैं कि भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है लेकिन यहां हिंसा क्यों होती है?
येरेवान (आर्मेनिया)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी दो देशों के दौरे के पहले चरण में आर्मेनिया पहुंचे हैं। जहां उन्होंने भारत के धर्म निरपेक्षता को लेकर अहम टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता भारतीय संविधान का बुनियादी चरित्र है। कुछ सामाजिक मुश्किलों के बाद भी बड़ी संख्या में भारतीय लोग धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने एक छात्र के सवाल पर ये टिप्पणी की।

येरेवान में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी येरेवान विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों के बीच थे। इसी दौरान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से एक छात्र ने पूछा कि आप कहते हैं कि भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है लेकिन भारत में हिंसा की घटनाएं सामने आती रहती हैं। छात्र के इस सवाल पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि हमारे यहां कुछ सामाजिक मुश्किलें हैं और जिसकी वजह से कुछ लोग खुद हिंसा को उतारू हो जाते हैं। बावजूद इसके धर्मनिरपेक्षता भारतीय संविधान का बुनियादी चरित्र है। बड़ी संख्या में लोग धर्मनिरपेक्षता के लेकर प्रतिबद्ध हैं।
बता दें कि आर्मेनिया के येरेवान विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई। इस मौके पर आर्मेनिया के शिक्षा मंत्री खुद शामिल हुए। येरेवान में भारतीय उपराष्ट्रपति ने कहा कि नयी प्रौद्योगिकी के चलते ऊर्जा की मांग बढ़ेगी। अब समाज में ये समझ बन गई है कि विज्ञान-प्रौद्योगिकी के माध्यम से किसी भी समस्या का समाधान किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications