कल धरती के करीब से निकलेगा आधा किमी चौड़ा खतरनाक एस्टेरॉयड, इस बात से डरे वैज्ञानिक
नई दिल्ली, 23 मार्च: करीब आधा किमी चौड़ा एक एस्टेरॉयड गुरुवार को धरती के करीब होगा। ये एस्टेरॉयड 2013 BO76 करीब 51,11,759 किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के ऊपर से गुजरेगा। इसकी धरती से दूरी को देखते हुए संभावित खतरनाक एस्टेरॉयड कहा जा रहा है। जिससे नुकसान की आशंका हो सकती है। इसकी धरती से दूरी को देखते हुए वैज्ञानिकों में एक डर भी है। हालांकि वैज्ञानिकों का ये मानना है कि एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की कोई बात नहीं है लेकिन इतने बड़े एस्टेरॉयड का करीब से गुजरना भी शंकाएं पैदा करता है।

एस्टेरॉयड का डायमीटर 450 मीटर
इस एस्टेरॉयड का डायमीटर करीब 450 मीटर है, जो इसे इतना बड़ा बनाता है कि अगर यह पृथ्वी से टकराता है तो बहुत अधिक तबाही मचा सकता है। ये एस्टेरॉयड 49513.45 किलोमीटर प्रति घंटे की चौंका देने वाली गति से चलेगा।

2013 में था धरती के सबसे करीब
कोई एस्टेरॉयड आखिरी बार साल 2013 में धरती के सबसे करीब आया था। तब एस्टेरॉयड ने पृथ्वी से 78,88,295 किलोमीटर की दूरी पर उड़ान भरी थी। जेपीएल ने कहा है कि गुरुवार के नजदीकी फ्लाईबाई के बाद एस्टेरॉयड अगली बार 14 जुलाई, 2033 को पृथ्वी का दौरा करेगा। 2033 में एस्टेरॉयड 2013 BO76 की धरती से दूरा 1,91,85,926 किलोमीटर होगी।

धरती से टकराने पर क्या होगा
कोई एस्टेरॉयड अगर पृथ्वी से टकराए तो ये बहुत बड़ी तबाही की वजह बन सकता है। हालांकि वैज्ञानिकों की कहना है कि किसी एस्टेरॉयड के धरती पर गिरने की संभावना नहीं के बराबर है। वैज्ञानिकों के मुताबिक बड़े एस्टेरॉयड की धरती से टकराने की संभावना 6 लाख साल में एक बार होती है। नासा ने कहा कि अगले 100 सालों तक किसी भी ज्ञात एस्टेरॉयड का पृथ्वी से टकराने का खतरा नहीं है। वहीं ये भी सच है कि अगर बड़े आकार का एस्टेरॉयड धरती पर गिरा तो भारी तबाही मचा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications