हलाल और हिजाब नहीं गुड गवर्नेंस से मिलेगा वोट, कर्नाटक CM बोम्मई को केंद्रीय नेतृत्व का संदेश

नई दिल्ली, 9 अप्रैल। कर्नाटक में लगातार चल रहे हलाल औऱ हिजाब जैसे मुद्दों से बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व खुश नहीं है। दिल्ली यात्रा से लौट रहे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को साफ संदेश दे दिया है कि ये मुद्दे कुछ वोट तो दिला सकते हैं लेकिन सरकार को बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट के कार्यान्यवन पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही राज्य की बीजेपी इकाई पूरी तरह से बदलने के लिए तैयार है।

Basavraj Bommai

इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से लिखा है सीएम बोम्मई को बता दिया गया है कि लंबे समय से प्रतीक्षित कैबिनेट फेरबदल भी जल्द ही किया जाएगा। राष्ट्रीय नेतृत्व जल्द ही फेरबदल के बाद होने वाली नई लिस्ट सौंप सकता है।

कैबिनेट में फेरबदल को मिल सकता है अंतिम रूप
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी अरुण 12 से 14 अप्रैल तक और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 से 17 अप्रैल को कर्नाटक पहुंच रहे हैं। इस दौरान कर्नाटक में कैबिनेट फेरबदल को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। अपनी 2 दिवसीय यात्रा में नड्डा होसपेट, विजयनगर में राज्य कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय नेतृत्व ने मई 2023 में होने वाले चुनावों को आगे बढ़ाने के सुझाव को खारिज कर दिया है। इसके बजाय पार्टी को खुद को पुनर्गठित करने और फेरबदल के बाद शासन को लेकर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिसके आधार पर चुनाव में मजबूती से उतरे। इसके साथ ही बोम्मई को वापसी के बाद किसानों के मुद्दे सुलझाने के लिए कहा गया है जो राज्य सरकार से खफा बताए जा रहे हैं।

पीएम मोदी के आइडिया पर काम
दरअसल पार्टी ने बोम्मई को जो संदेश दिया है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आइडिया के अनुरूप है जिसमें वह चाहते हैं कि भाजपा को विकास पर एक अच्छे रिपोर्ट कार्ड के साथ जनादेश हासिल करना चाहिए। राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी सीएम बोम्मई ने यह साफ बता दिया है कि हिजाब और हलाल जैसे मुसलमानों को निशाने पर लेने वाले विवादित मुद्दे कुछ इलाकों में कट्टर हिंदू वोटों को पार्टी की ओर खींच सकते हैं लेकिन सत्ता में वापसी के लिए पार्टी को एक बढ़िया शासन का रिकॉर्ड ही दिखाना होगा। पीएम मोदी भी यही चाहते हैं कि भाजपा विकास को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाए।

कुछ नेता ऐसे भी हैं जो चाहते हैं कि जल्द ही चुनाव होने चाहिए क्योंकि हिजाब और हलाल जैसे मुद्दों के चलते पार्टी को बढ़त हासिल है लेकिन इसे खारिज कर दिया गया है।

+
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+