किसानों पर दोहरी मार, बेमौसम बरसात के बाद ओलावृष्टि से फसल बर्बाद

मथुरा। देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बेमौसम बरसात हो रही है। बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बेमौसम बरसात ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है। बारिश की वजह से फसलें बर्बाद हो रही है। पहले से ही कर्ज के बोझ तले दबे किसानों के लिए इस बेमौसम बरसात ने मुश्किल बढ़ा दी है। बारिश , तूफान और ओले गिरने से फसलों बर्बाद हो चुकी है। रबी फसलों के बर्बाद होने से किसान परेशान है।

 Hailstorm lashed Nandgaon, Mathura, Vrindavan, Kosi and other adjoining areas, crops damaged

पंजाब के लुधियाना में कई हिस्सों में भारी बारिश से गेंहू की फसल बर्बाद हो गई है। वहीं मथुरा, नंदगांव, वृंदावन, कोसी में भी ओला गिरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में फसले गिरी पड़ी है। किसानों को उम्मीद है कि सरकार उनकी परेशानी को समझेगी।

बारिश से लोगों को राहत

जहां बेमौसम बरसात से किसान परेशान है वहीं लोगों को इस बारिश से गर्मी में राहत मिली है बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।बुधवार को हुई बरसात के बाद तापमान नीचे गिर गया। लोग इस मौसम का आनंद उठाने घरों से बाहर निकल गए, लेकिन किसानों के लिए ये बारिश मुश्किल बनकर आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+