तस्वीरें: दिल्ली-NCR में आसमान से बरसी आफत, ओले देखकर हैरत में लोग
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत कई इलाकों में शनिवार को झमाझम बारिश के साथ ओले भी पड़े। सुबह से आसमान में छाए काले बादल और तेज हवाओं के बाद दिल्ली-एनसीआर में बादलों ने जमकर बरसात की। इस दौरान कई इलाकों में ओले पड़ने की भी खबरें सामने आईं जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम के अचानक करवट बदलने से एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। बारिश के चलते कई जगहों पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा और सड़कों पर पानी भी जमा हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के अलावा भी कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे। इससे लोगों का सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया। सोशल मीडिया पर ऐसी ही कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें ये बारिश लोगों के लिए आफत बन गई...
Recommended Video








यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में भारी बारिश के साथ गिरे ओले, सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम












Click it and Unblock the Notifications