दिल्ली-NCR में भारी बारिश के साथ गिरे ओले, सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में एकबार फिर मौसम ने करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान एकबार फिर नीचे आ गया है। आसमान में छाए बादल शनिवार दोपहर जमकर बरसे। इस बीच दिल्ली के कई इलाकों में घना अंधेरा छा गया। वहीं, राजधानी के कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं। बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर जाने से जाम लग गया।

तेज हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

तेज हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

शनिवार को दिल्ली में हुई तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण सर्दी बढ़ गई है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तामपान 21 डिग्री सेल्सियस और ह्यूमिडिटी 60 फीसदी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली एनसीआर में मौसम बदल रहा है। शुक्रवार को अन्य जगहों की तुलना में दिल्ली के अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अगले हफ्ते से बढ़ सकता है दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह तक राजधानी के मौसम में बदलाव आएगा और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। जबकि मार्च के आखिर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब और अप्रैल में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से अलग-अलग हादसों में 24 घंटों में 28 लोगों की मौत हो गई। जबकि बिहार में भी भारी बारिश और ओले गिरने के कारण अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड हो सकती है बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड हो सकती है बर्फबारी

इसके पहले, शुक्रवार को स्काईमेट ने अनुमान जताया था कि अगले तीन दिनों तक देश के कई शहरों में बारिश और तेज आंधी आ सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर बारिश और हिमपात हो सकती है। कुछ स्थानों पर भूस्खलन या हिमस्खलन का खतरा भी है। वहीं, मौसम विभाग ने देहरादून, उधमसिंहनगर, हरिद्वार और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+