पंपोर हमले में सामने आया पाक कनेक्शन, हाफिज सईद के दामाद की साजिश
श्रीनगर। शनिवार को दक्षिण कश्मीर के पंपोर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में अब पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक इस हमले की साजिश लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद के दामाद खालिद
वलिद ने की थी।

जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक खालिद, पाकिस्तान में मौजूद अपने हैंडलर साजिद जब उर्फ नोमी के संपर्क में था। शनिवार को हुए हमले में आठ जवान शहीद हो गए थे। वहीं एनकाउंटर में दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।
इंटलीजेंस एजेंसियों को शक है कि पंपोर में आतंकी घटना का मास्टरमाइंड हाफिज का दामाद खालिद ही है। वह लगातार अपने हैंडलर और लश्कर कमांडर सैफुल्लाह के संपर्क में था।
पंपोर में आतंकी हमला श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था। लश्कर ने इस आतंकी हमले की जिम्मदारी ली थी।
पंपोर में यह आतंकी हमला उस समय हुआ था जब सीआरपीएफ का काफिला जैसे ही नमलाबल के पास पहुंचा, घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीआरपीएफ को इस आतंकी हमले की जांच के आदेश दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications