केरल लव जिहाद: कॉलेज के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे हादिया के पिता
सेलम। केरल के कथित लव जिहाद से जुड़े बहुचर्चित मामले में गुरुवार का एक नया मोड़ आ गया है। हदिया ऊर्फ अखिला के फिर से पिता सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। जिस कॉलेज में हादिया पढ़ती है उसके खिलाफ कोर्ट अवमानना के तहत शिकायत दर्ज करवाएंगे। हदिया को अपने पति शफीन जहान से मिलने की इजाजत देने के फैसले के खिलाफ वह सेलम के शिवराज होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज के विरुद्ध एक अवमानना याचिका दायर करवाने जा रहे हैं।

हादिया के पिता अशोकन शफीन से हादिया को मिलने के फैसले पर सवाल पूछा है। वह यहां पढ़ाई पूरी करने के लिए भेजी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज को उसे पत्रकारों से मिलने की इजाजत देने का अधिकार नहीं था।
दरअसल हादिया ने संवाददाताओं से कहा था कि उसने 8 महीने के बाद फोन पर शफीन से बात की थी। कॉलेज के डीन के कन्नन ने कहा कि अगर शफीन एक प्रक्रिया के तहत एप्रोच करता है तो वह उससे मिलने की अनुमति दे देंगे।
आपको बता दें कि केरल में अखिला अशोकन उर्फ हदिया (25) ने शफीन नाम के मुस्लिम लड़के से दिसंबर 2016 में शादी की थी। लड़की के पिता एम अशोकन का आरोप था कि यह लव जिहाद का मामला है। उनकी बेटी की जबर्दस्ती धर्म बदलवाकर शादी की गई है। लड़की के पिता की पिटीशन पर हाईकोर्ट ने 25 मई को यह शादी रद्द कर दी थी। हदिया को उसके माता-पिता के पास रखने का आदेश दिया था। इसके बाद शफीन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।












Click it and Unblock the Notifications