आखिरकार हादिया ने अपने पति से कॉलेज में की मुलाकात
नई दिल्ली। केरल हाई कोर्ट ने जिस तरह से हादिया की शेफिन जहान से शादी को रद्द किया था, उसके बाद आखिरकार हादिया अपने पति से गुरुवार को मिल सकी। हादिया जिसका पहले अखिला नाम था, उसने अपना धर्म बदल लिया था। हादिया की अपने पति से होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज सलेम में गुरुवार को मुलाकात हुई है। कॉलेज के सूत्रों की मानें तो जहान दो लोगों के साथ जिसमे उसका वकील भी था के साथ कॉलेज आया था। दोनों की शादी को कोर्ट में चुनौती देने के बाद जिस तरह से कोर्ट ने उनकी शादी को रद्द कर दिया था, उसके बाद हादिया और जहान की यह पहली मुलाकात थी।

45 मिनट चली मुलाकात
कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की मुलाकात तकरीबन 2 बजे हुई, दोनों तकरीबन 45 मिनट तक साथ रहे। हादिया और जहान ने जब कॉलेज प्रशासन से मिलने की इजाजत मांगी थी तो उन्हें कॉलेज की ओर से इसकी अनुमति दे दी गई थी। अधिकारियों का कहना है कि हमने उन्हें मिलने की इजाजत इसलिए दी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में दोनों के मिलने को लेकर किसी तरह का निर्देश नहीं दिया गया है। कॉलेज के अनुशासन के अनुसार हम किसी को भी छात्र से मिलने नहीं देते हैं जबतक कि छात्र के अभिभावक से इसकी पहले से इजाजत नहीं ली गई हो, इसी नियम के अनुसार हमने हादिया को जहान से मिलने की इजाजत दी है, क्योंकि कोर्ट ने हादिया के साथ भी साधारण छात्र की तरह बर्ताव करने का आदेश दिया है।

पिता ने शादी के खिलाफ दायर की थी याचिका
आपको बता दें कि हादिया की उम्र 24 वर्ष है और उसने अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल किया है, जिसके बाद उसने दिसंबर 2016 में जहान से निकाह कर लिया। हादिया के पिता ने इस शादी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की, उसमे उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का सीरिया जाने प्लान है, जिसके बाद केरल हाई कोर्ट ने इस शादी को रद्द कर दिया। केरल हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ जहान ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर को हादिया को अपनी पढ़ाई पूरी करने की इजाजत दी और उसे उसके पिता की कस्टडी से आजादी दे दी।

जहान ने लिखा पत्र
जहान से सोमवार को एनआईए ने पूछताछ की थी। जहान ने 1 दिसंबर को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसमे उसने लिखा था कि हो सकता है कि मेरे और गिबरान के बीच झगड़ा हो, मैंने वो सारे लव लेटर पढ़े हैं जो तुमने मुझसे शादी करने के लिए लिखे हैं। मुझे उम्मीद है कि तुम इस बात को समझ सकती हो कि पिछले 11 महीनों में मै किस दौर से गुजरा हूं। तुम्हारे लव लेटर इस लड़ाई में मेरी जीत के लिए काफी नहीं हैं, चलो तुम्हारे लव लेटर को एक साथ इकट्ठा करते हैं और इनकी मेरे लव लेटर्स से शादी कराते हैं, ये सारे लव लेटर अब मैं तुम्हे लिखुंगा, क्या तुम जीत सकती हो।












Click it and Unblock the Notifications