'2004 में प्रणब PM होते तो 2014 में हम चुनाव नहीं हारते'
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भारतमाता का दर्जा देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। खुर्शीद ने अपनी किताब 'द अदर साइड ऑफ माउंटेन' में लिखा है कि अगर प्रणब मुखर्जी पीएम बनाए गए होते तो 2014 का चुनाव कांग्रेस नहीं हारती।
खुर्शीद ने लिखा है कि जिस तरह से आम आदमी मनमोहन सिंह के पीएम बनने पर हतप्रभ था ठीक उसी तरह से कांग्रेस के लोग भी हैरान थे। लेकिन ना चाहते हुए सोनिया गांधी के इस फैसले का सभी ने स्वागत किया और जब साल 2009 में हमने ज्यादा सीटों के साथ वापसी की तो हमें उनके फैसले पर गर्व भी हुआ और खुशी भी।
लेकिन साल 2014 तक आते-आते समीकरण बदल चुके थे और अगर उस समय प्रणब दा को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाता तो कांग्रेस कभी नहीं हारती।













Click it and Unblock the Notifications