हैकर्स ग्रुप ने कहा- अब हमारी निगाह sansad.nic.in पर, इसमें हैं बड़ी मछलियां
हैकर्स ग्रुप लीजन ने कहा है कि उनके पास बहुत से आकड़े हैं, जिनसे भारत में अफरातफरी मच सकती है।
नई दिल्ली। शराब कारोबारी विजय माल्या, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पत्रकार रवीश कुमार और बरखा दत्त का ट्विटर एकाउंट हैक करने वाले ग्रुप लीजन ने ऐलान किया है अब उनकी निगाह सरकारी वेबसाइट sansad.nic.in की ओर है।
बता दें कि यह वेबसाइ सरकारी कर्मचारियों को ईमेल की सेवा प्रदान करती है। हैकरों के ग्रुप लीजन के एक मेंबर ने factordaily.com से साथ हुए एक चैट इंटरव्यू में बताया कि अब उनकी नजर sansad.nic.in है, ये उनका काफी बड़ा निशाना है। इसमें बड़ी मछलियां हैं।

अपोलो हॉस्पिटल के बारे में जानते हैं सबकुछ
वहीं समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट को दिए एक साक्षात्कार में लीजन का कहना है कि उनका ग्रुप अपोलो हॉस्पिटल के सर्वर तक पहुंच चुका है।
उनके मुताबिक अभी अपोलो के सर्वरों पर मिले आंकड़ो को जारी करने के फैसले के संबंध में फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया है, क्योंकि इससे भारत में अफरातफरी मच सकती है।
लीजन ने दावा किया है कि उनके पास हर सर्वर की जानकारी है और उन्हें अपोलो अस्पताल की चेन के बारे में हर बात पता है, जहां तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं, स्व. जयललिता भर्ती थीं।
बैंकिंग सिस्टम पर भी नजर
लीजन ने यह दावा किया कि भारतीय बैंकिंग सिस्टम भी उनके निशाने पर है।
विदेशी अखबार वाशिंगटन पोस्ट में विदेशी मामलों के जानकार मैक्स बिराक ने मुताबिक जब उन्होंने लीजन से पूछा कि उनके पास इतना सारा डाटा कैसे आया?
तो लीजन ने कहा कि भारत के 40,000 से ज्यादा सर्वर हैक कर लिए गए हैं। लीजने ने यह भी कहा कि यह तो सिर्फ शुरूआत है। आने वाले समय में और भी आंकड़े सामने आएंगे। हम लीजन हैं।












Click it and Unblock the Notifications