रिटायर्ड कमांडो ने सरपंच को मारी 8 गोलियां, फिर...

नई दिल्लीः गुरुग्राम के एक कासन नाम के गांव में बुधवार रात को एक रिटायर्ड एनएसजी कमांडो ने सरपंच को आठ गोलियों मार दी। सरपंच को आठ गोलियां मारने के बाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। रिटायर्ड कमांडो ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। इस घटना के बाद गांव में काफी पुलिस बल को तैनात किया गया।

gurugram retired nsg commando shoot sarpanch died

ये घटना बुधवार शाम की है जब गुरुग्राम के मानेसर के पास कासन गांव के सरपंच बहादुर सिंह को गोलियां मार गई, जब गोली लगी तो सरपंच अपनी डेयरी में थे। तभी कंमाडो डायरी में आया और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।

जब तक किसी को कुछ समझ में आता रिटायर्ड कमांडो ने मैगजीन खाली कर चुका था। गांव वालों को भी समझ में नहीं आ रहा कि सरपंच को गोलियां क्यों मार गई, क्योंकि दोनों फौज से रिटायर्ड थे और दोनों में गहरी दोस्ती थी।

ये भी पढ़ें- उन्‍नाव रेप केस पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा....

गोलियां लगने के बाद सरपंच बहादुर सिंह को मानेसर के रॉकलैंड अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव को हजारों लोग रॉकलैंड अस्पताल में इक्ट्ठा हो गए। गांव में किसी तरह को कोई अनहोनी ना हो, इसलिए गांव में काफी पुलिस बल तैयार कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि अभी शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि अभी गांव में शांति का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- सेक्स पावर बढ़ाने के लिए लिया इंजेक्शन तो छोड़कर भागा प्रेमी, लड़की की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+