गुरुग्राम में DPS की बस ने साइकिल सवार पति-पत्नी को कुचला, मौत से गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में गुरुवार सुबह एक स्कूल बस ने दंपति को टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, बस खाली थी। जबकि हादसे के बाद मौके से ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। खबर के अनुसार, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।
ये भी पढ़ें: शबीना मामले को हाईकोर्ट ने नहीं माना कानूनी विवाद, आपसी समझौते से दिया सुलह का आदेश

गुरुवार को सुबह करीब 7:30 बजे सेक्टर 44 में साइकिल पर जा रहे दंपति को DPS स्कूल की एक बस ने कुचल दिया। पति ने मौके पर पर ही दम तोड़ दिया जबकि पत्नी की मौत अस्पताल में हुई। पति और पत्नी दोनों ही पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और एक प्राइवेट स्कूल में स्वीपर का काम करते थे।
ये घटना सेक्टर 44 इलाके के सीएनजी पंप के पास थी जब स्कूल बस ने साइकिल पर जा रहे दंपति को टक्कर मार दिया था। दोनों ही पास के एक प्राइवेट स्कूल में अपने काम पर जा रहे थे। इस हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने वजीराबाद से हुडा सिटी सेंटर तक जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो लोगों का गुस्सा और बढ़ गया, जिसके बाद लोगों ने बस को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक घंटे तक सड़क को जाम रखा। पुलिस फरार ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश में जुटी हुई है।
ये भी पढे़ं: हरियाणा: फेसबुक पर दोस्ती के बाद मिलने बुलाया और चलती कार में दोस्त संग मिलकर किया गैंगरेप












Click it and Unblock the Notifications