कहां है गुरुग्राम की मॉडल दिव्या पाहुजा की लाश? पहली बार पुलिस गई तो वहीं थी डेडबॉडी, अब चौंकाने वाला खुलासा

Divya Pahuja Case: गुरुग्राम की मॉडल और गैंगस्टर संदीप गडोली की पूर्व प्रेमिका दिव्या पाहुजा की 2 जनवरी को होटल सिटी पॉइंट के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के दो दिनों बाद भी उनका शव अभी तक नहीं मिला है। दिव्या के परिवार को उनके शव का इंतजार है। पुलिस शव तलाश रही है।

दिव्या की बहन नैना ने कहा है कि, पुलिस ने हमें सुबह फोन किया और बताया कि शव मिला है, लेकिन वह किसी और का निकला। मुझे न्याय नहीं चाहिए, मुझे सिर्फ उसका शव चाहिए।

Divya Pahuja Case:

पुलिस ने इस मामले में सिटी पॉइंट होटल के मालिक अभिजीत सिंह (56) सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभिजीत सिंह और दिव्या पिछले तीन महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

जब पहली बार होटल पहुंची पुलिस तो शव वहीं था!

रिपोर्ट के मुताबिक जब पहली बार पुलिस गुरुग्राम के होटल सिटी पॉइंट पहुंची थी तो दिव्या का शव वहीं पर था। लेकिन पुलिस ने गलत कमरे की तलाशी ले ली थी। असल में होटल सिटी प्वाइंट लीज पर लेने वाले अनूप गुप्ता ने 02 जनवरी की रात पुलिस को सूचना देकर बताया था कि होटल में महिला का शव है।

आनन-फानन में पुलिस आई और कमरा नंबर 114 तलाश कर चली गई...क्योंकि कमरा नंबर 114 अभिजीत सिंह के नाम पर बुक हुआ था। जबकि दिव्या का शव होटल के कमरा नंबर 111 में पड़ा था। पुलिस जब दोबारा दिव्या के परिवार की शिकायत पर होटल रात 11 बजे पहुंची तो, सीसीटीवी से सारा राज खुला।

सूत्रों ने होटल के सीसीटीवी फुटेज पर टाइमस्टैंप का हवाला देते हुए कहा कि रात 10 बजकर 45 मिनट पर होटल की लाइट बंद कर अभिजीत सिंह अपने दो अन्य कर्मचारियों के साथ शव को सफेद चादर में लपेटकर BMW कार में ले जा रहा था।

दिव्या पाहुजा के शव को ले जानी वाली BMW कार पंजाब में मिली

डीसीपी (क्राइम) विजय प्रताप सिंह के मुताबिक शव को ले जाने के लिए इस्तेमाल किया गया BMW कार अभिजीत सिंह के दोस्त अजय मेहता के नाम पर रजिस्टर है। यह कार पंजाब के पटियाला में एक बस स्टैंड पर मिली है। फिलहाल शव का पता नहीं चल पाया है।

दिव्या पाहुजा हत्याकांड के अब तक के अपडेट

  • 27 वर्षीय दिव्या पाहुजा को मंगलवार 2 जनवरी को पांच लोग एक होटल के कमरे में ले गए। पुलिस ने कहा कि उसके सिर में गोली मारी गई क्योंकि वह कथित तौर पर होटल मालिक अभिजीत सिंह को उसकी अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर रही थी। अभिजीत सिंह और दिव्या रिलेशन में भी थे।
  • होटल से बरामद सीसीटीवी फुटेज में मंगलवार रात 10.45 बजे दो लोग पाहुजा के शव को कंबल में लपेटकर होटल के गलियारे में घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाद में उनमें से एक व्यक्ति को वापस जाते हुए देखा गया। पुलिस ने कहा कि शव को अभिजीत सिंह के दोस्त की नीली BMW कार में ले जाया गया और ठिकाने लगा दिया गया।
  • पुलिस फुटेज के जरिए पांच में से तीन आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब रही और इस्तेमाल की गई बीएमडब्ल्यू भी बरामद कर ली, लेकिन दिव्या पाहुजा का शव अभी तक नहीं मिला है।
  • पुलिस ने कहा कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह ने होटल से लगभग एक किलोमीटर दूर शव के साथ कार को बलराज गिल उर्फ हेमराज (28) को सौंप दी थी।
  • गुरुग्राम पुलिस को बीएमडब्ल्यू कार गुरुवार शाम (4 जनवरी) को पंजाब के पटियाला में एक बस स्टैंड पर मिली। लेकिन दिव्या का शव कार में नहीं था और पुलिस अब गिरफ्तार किए गए तीनों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने शव को कहां फेंका था।
  • दिव्या पाहुजा 2016 में अपने तत्कालीन प्रेमी और गुरुग्राम के गैंगस्टर संदीप गडोली की फर्जी मुठभेड़ में कथित संलिप्तता के लिए 7 साल जेल में थीं। उन्हें पिछले साल जून 2023 में जमानत दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+