गुरुग्राम: निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

नई दिल्ली। गुरुग्राम के उल्लावास में गुरुवार को एक बिल्डिंग के अचानक ढह जाने से अब तक 6 लोगों की मौत हो गई हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। मौके पर पहुंचकर एनडीआरएफ की टीम क्रेन की मदद से मलवा उठाने में जुटी हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह एकाएक ये इमारत गिर गई। एनडीआरएफ के पहुंचने से पहले ही लोगों ने बचाव कार्य शुरु कर दिया था।

गुरुग्राम: निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से 6 लोगों की मौत

बिल्डिंग के निर्माण का काम करने वाले मजदूर वहीं रह रहे हे थे, अचानक बिल्डिंग ढह गई। मजदूर मलबे में दब गए और चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हादसे की वजह के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है।

हादसे में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की तीन टीमें गाजियाबाद और द्वारिका से भेजी गई हैं। गौरतलब है कि जिस जगह पर ये गंभीर घटना हुई है वो साइबर हब से महज 12 किलोमीटर दूर है। इमारतें ढहने और इसके चलते लोगों की मौतों का सिलसिला पिछले एक साल में लगातार बढ़ा ही है। शाहबेरी की घटना के बाद से ये सिलसिले बढ़ते गए हैं। कहा जा रहा है कि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि ये हादसा हुआ कैसे है। बस लोगों की चीख पुकार सुन लोग भागे चले आए। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि गुरुग्राम के सेक्टर 65 स्थित ये इमारत निर्माणधीन थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+