गुरुग्राम: मॉल के बाहर लड़कियों को छेड़ने वालों को पुलिस ने यूं पकड़ा, 125 गिरफ्तार

नई दिल्ली। गुरुग्राम में मॉल के भीतर मजनुओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां 125 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर आरोप है कि इन लोगों ने महिलाओं के साथ मॉल के भीतर छेड़खानी की और मॉल के भीतर की शांति को भंग करने का प्रयास किया। जिसके बाद इन सभी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मॉल के भीतर यह कार्रवाई शहर के नई कमिश्नर के आने के बाद की गई है। पुलिस के अनुसार चार घंटे तक चले ऑपरेशन में यह कार्रवाई की गई है।

कई बार मिली शिकायत

कई बार मिली शिकायत

दरअसल कई महिलाओं ने इस बात की शिकायत की थी कि जब वह एमजी रोड से गुजरती हैं तो उनके साथ छेड़खानी की जाती है और उन्हें परेशान किया जाता है। जिसके बाद पुलिस ने रविवार को रात 8 बजे कार्रवाई शुरू की और यह आधी रात तक चली। पुलिस की इस कार्रवाई की अगुवाई एसीपी उषा कुंडू ने की। इस पूरी कार्रवाई में 100 पुलिसवालों ने हिस्सा लिया था, ये पुलिसवाले सेक्टर 29, सेक्टर 51 और डीएलएफ-2 पुलिस स्टेशन के थे। बता दें कि समय समय पर गुरुग्राम पुलिस एंटी रोमियो अभियान चलाती है।

पहले भी हुई थी कार्रवाई

पहले भी हुई थी कार्रवाई

पिछली बार की अभियान की तरह इस बार भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और पिछली बार की ही तरह का तरीका अपनाया गया। कुछ महिला पुलिसकर्मी सिविल कपड़ों में यहां पहुंची। वह यहां बतौर आम नागरिक घूम रही थीं और वह इंतजार कर रही थीं कि जो भी उन्हें छेड़े उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके और उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। कुछ महिला पुलिसकर्मी एमजी रोड मेट्रो स्टेशन, इफ्फको चौक बस स्टैंड पर भी खड़ी थीं। पुलिस के अनुसार कुछ बाइक सवारों और कार सवारों ने एमजी रोड पर इनके साथ छेड़छाड़ की और उनपर फब्तियां कसी। कुछ ने लिफ्ट देने का भी प्रस्ताव दिया और इसके बदले उनके साथ रात बिताने की बात कही।

पुख्ता योजना बनाई गई

पुख्ता योजना बनाई गई

महिला पुलिसकर्मी के सिग्नल के बाद पुलिस की टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया। हमने इस बात की भी पूरी व्यवस्था की थी कि किसी भी महिला पुलिसकर्मी को इस दौरान किसी तरह की विषम परिस्थिति से ना गुजरना पड़े। इन महिला पुलिसकर्मियों ने किसी भी आरोपी की ओर नहीं देखा, लेकिन इन लोगों ने इन्हें परेशान किया। अभियान खत्म होने तक कुल 125 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 11 के खिलाफ खुले में शराब पीकर हंगामा करने का मामला दर्ज किया गया है।

कई बार चल चुका है अभियान

कई बार चल चुका है अभियान

सभी आरोपियों को एमजी रोड पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इससे पहले सितंबर 2015 में भी माल मिले में इस तरह का अभियान चलाया गया था। इस दौरान 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद दिसंबर 2015 में यह अभियान चलाया गया था जिसमे 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सितंबर 2016 में 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पिछले 2-3 सालों में इस तरह के कई अभिायान चलाए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें- हापुड़: एकतरफा प्यार में नाबालिग की गोली मारकर हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+