कैटरीना की तरह जीरो फिगर चाहती थी राम रहीम की 'हनी', जिम ट्रेनर ने खोले राज

हनीप्रीत की जिम ट्रेनर ने कहा कि वो कैटरीना कैफ की तरह दिखना चाहती थी।

नई दिल्ली। साध्वियों से रेप मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहे राम रहीम की सबसे करीबी हनीप्रीत अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हनीप्रीत की तलाश में पुलिस जहां जगह-जगह तलाशी कर रही है तो वहीं रोज उसे लेकर नए-नए खुलासे हो रहे है। नया खुलासा हनीप्रीत के जिम ट्रेनर ने किया है।

जीरो फिगर पाना चाहती थी हनी

जीरो फिगर पाना चाहती थी हनी

हनीप्रीत के जिम ट्रेनर ने न्यूज चैनल आजतक से बात करते हुए कहा कि वो जीरो फिगर पाना चाहती थी और इसके लिए 1 से 2 घंटे रोज जिम में बिताती थी। हनीप्रती अक्सर जिम में ही कमली-कमली गाने पर डांस करने लगती थी।

कैटरीना कैफ जैसा बनना चाहती थी हनीप्रीत

कैटरीना कैफ जैसा बनना चाहती थी हनीप्रीत

हनीप्रीत की जिम ट्रेनर ने कहा कि वो कैटरीना कैफ की तरह दिखना चाहती थी। वो इसे लेकर जिम में बातें करती थी। उसने कई बार कहा था कि वो जीरो फिगर पाना चाहती है और कैटरीना कैफ की तरह दिखना चाहती है। ट्रेनर ने खुलासा किया कि राम रहीम भी कभी-कभी इस जिम में आता था

डेरा में हनीप्रीत के लिए बना था खास जिम

डेरा में हनीप्रीत के लिए बना था खास जिम

राम रहीम ने हनीप्रीत के लिए डेरा के भीतर खास जिम बना रखा था। उसके अलावा उस जिम में किसी को भी आने की इजाजत नहीं थी। ट्रेनर ने बताया कि हनीप्रीत जुम्बा-जुम्बा डांस स्टेप पर ट्रेनिंग लेना चाहती थी। जिसके लिए राम रहीम ने विदेश से ट्रेनर मंगवााया। विदेशी ट्रेनर आने के बाद उसे वहां काम छोड़ना पड़ा।

शकीरा की फैन

शकीरा की फैन

जिम ट्रेनर ने बताया कि हनीप्रीत 2 से 3 घंटे जिम में बिताती थी। वो जिम में कमली-कमली, बेबी डॉल और शकीरा के गानों पर डांस भी करती थी। वो शकीरा की फैन है। वो हमेशा उससे पूछती थी कि अब वो किस तरह से दिखती हैं। ट्रेनर ने बताया कि वो कभी भी उन की बताई डायट फॉलो नहीं करती थी। वो हमेशा अपना डायट खुल लाती थी।

बाबा तक लड़कियों को पहुंचाने का काम

बाबा तक लड़कियों को पहुंचाने का काम

हनीप्रीत की सहेली ने खुलासा किया है कि वो राम रहीम के इशारे पर काम करती थी। वो राम रहीम के बाहद करीबी थी। उसके साथ एक ही कमरे में रहती थी और बाबा जिस लड़की की ओर इशारा करता था उसे हनीप्रीत राम रहीम तक पहुंचाती थी। वो हमेशा राम रहीम के साथ ही रहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+