गुरुग्राम नगर निगम चुनाव: जोड़-तोड़ की गणित में BJP ने मार ली बाजी
गुरुग्राम। गुरुग्राम नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने मेयर टीम गठित करने के लिए जरुरी आंकड़ा हासिल कर लिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी की मौजूदगी में 6 निर्दलीय पार्षदों को पार्टी में शामिल कराया। निर्दलीय पार्षदों के शामिल होने के बाद अब बीजेपी के कुल पार्षदों की संख्या 20 हो गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंद्रजीत राव ने कहा कि पार्षदों का विश्वास पार्टी की पॉलिसी में है।

इंद्रजीत राव ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व की सहमति के बाद वॉर्ड 8 से दिनेश सैनी, वॉर्ड 12 नवीन दहिया, 17 से रजनी साहनी, 19 से अश्वनी शर्मा, 22 से सुनीता यादव 22 और वॉर्ड 31 से कुलदीप बोहरा को पार्टी में शामिल किया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी से निष्कासन के बाद भी कई पार्षदों की आस्था बीजेपी में कायम थी। इस कारण उन्हें वापस लिया जा रहा है।
आपको बता दें कि बीते रविवार को आए गुरुग्राम नगर निगम के नतीजों में कुल 35 नगर निगम सीटों में से बीजेपी को केवल 14 सीटों पर ही जीत मिली। बाकी 21 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। कांग्रेस ने दावा किया है कि जीत हासिल करने वाले ज्यादातर निर्दलीय कांग्रेस समर्थक हैं। कांग्रेस ने यह चुनाव पार्टी के चुनाव निशान पर नहीं लड़ने का फैसला किया था। एक सीट इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के खाते में गई है।












Click it and Unblock the Notifications