गुल पनाग ने शेयर की थी घुटनों तक पानी में काम करते पुलिसवालों की फोटो, अब मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
उत्तर भारत में मॉनसून की बारिश से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। भारी बारिश से अलग-अलग जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। पंजाब में भी बारिश काफी जगह पानी भर गया, लेकिन घुटनों तक पानी में भी ट्रैफिक पुलिस अपना काम ईमानदारी के साथ करती दिखाई दी।
चंडीगढ़। उत्तर भारत में मॉनसून की बारिश से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। भारी बारिश से अलग-अलग जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। पंजाब में भी बारिश काफी जगह पानी भर गया, लेकिन घुटनों तक पानी में भी ट्रैफिक पुलिस अपना काम ईमानदारी के साथ करती दिखाई दी। घुटनों तक पानी में ट्रैफिक पुलिस लोगों की मदद के लिए सड़कों पर मौजूद थी। ऐसे ही दो पुलिसवालों को पंजाब के मुथख्यमंत्री कैप्टव अमरिंदर सिंह सम्मानित करेंगे। ये सम्मान समारोह गुल पनाग के ट्वीट के बाद किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने इन पुलिसवालों की बढ़ाई की थी।

एक्टर गुल पनाग ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर पंजाब ट्रैफिक पुलिस की फोटो शेयर करते हुए सीएम से उन्हें मदद देने के लिए कहा था। गुल पनाग ने ट्विटर पर लिखा, 'डियर कैप्टन अमरिंदर सर, इन जैसे मेहनत से काम करने वाले पुलिस वालों को एक रेनकोट से बहुत मदद मिलेगी। इन्हें शाबाशी मिलनी चाहिए। ये पटियाला रोड, जिरकपुर फ्लाईओवर के नीचे का नजारा है।' फोटो में दूर-दूर तक बारिश का पानी दिखाई दे रहा है और उसमें पुलिसवाला खड़ा होकर ट्रैफिक संभाल रहा है।
ये भी पढ़ें: 55 साल की उम्र में भाजपा विधायक ने उठाया कलम, बेटियों ने किया पढ़ने के लिए प्रोत्साहित
पुलिस वाले के पैर पर चोट भी लगी हुई थी, लेकिन फिर भी वो लोगों की मदद के लिए खड़ा रहा। ये पुलिसवाले हेड कांस्टेबल गुरधियन सिंह और गुरदेव सिंह हैं। गुल पनाग का ट्विट देखते ही देखते वायरल हो गया जिसके बाद मुख्यमंत्री भी हरकत में आए। उन्होंने ट्वीट कर घोषणा की कि दोनों पुलिसवालों को सम्मानित किया जाएगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिखा, 'शुक्रिया गुल पनाग।'
'हेड कांस्टेबल गुरधियन सिंह और गुरदेव सिंह का काम के प्रति समर्पण की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए शुक्रिया। उन्हें कल एडीजीपी ट्रैफिक द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्हें कमेंडेशन सर्टिफिकेट और कैश रिवॉर्ड दिया जाएगा।' सोशल मीडिया में इन दोनों ही पुलिसवालों की जमकर तारीफ हो रही है।
ये भी पढ़ें: बेटी की शादी के लिए इस विधायक ने छपवाए ऐसे कार्ड, सालों साल याद रखेंगे मेहमान
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications