Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेटी की शादी के लिए इस विधायक ने छपवाए ऐसे कार्ड, सालों साल याद रखेंगे मेहमान

केरल के एक विधायक ने अपनी बेटी की शादी के लिए ऐसा अनोखा कार्ड छपवाया, जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है। केरल में तनुर से विधायक वी अब्दुर्रहमान अपनी बेटी की शादी को पर्यावरण के अनुकूल रखना चाहते थे।

Card

नई दिल्ली। केरल के एक विधायक ने अपनी बेटी की शादी के लिए ऐसा अनोखा कार्ड छपवाया, जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है। केरल में तनुर से विधायक वी अब्दुर्रहमान अपनी बेटी की शादी को पर्यावरण के अनुकूल रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने बेटी की शादी में ऐसे कार्ड छपवाए जिसे शायद ही मेहमान भूल पाएंगे। अब्दुर्रहमान ने अपनी बेटी रिजवाना के खास दिन के लिए हाथ से बने कागज का कार्ड छपवाया जिसे फूल और बीज से सजाया गया।

विधायक का सराहनीय कदम

विधायक का सराहनीय कदम

केरल के तनुर से विधायक वी अब्दुर्रहमान के इस कदम की खूब तारीफ हो रही है। पर्यावरण का ध्यान रखते हुए उनके द्वारा उठाया गया ये कदम खूब सराहनीय है। अब्दुर्रहमान ने बेटी रिजवाना की शादी के लिए जो कार्ड छपवाया है वो पूरी तरह से हाथ से बना है। उसपर सजावट के लिए फूल-बीज लगाए गए हैं और इसे रिसाइकल भी किया जा सकता है। अब्दुर्रहमान ने बताया कि तिरूर में 22 जुलाई को होने वाले रिसेप्शन के लिए ये कार्ड खासतौर पर छपवाए गए हैं।

100 फीसदी रिसाइकल होगा पेपर

100 फीसदी रिसाइकल होगा पेपर

उन्होंने कहा, 'शादी के कार्ड काफी प्यार और स्नेह के साथ दिए जाते हैं, लेकिन लोग इन्हें या तो जला या फेंक देते हैं। हम सभी ऐसा करते हैं। इसिलए मेरे एक दोस्त ने जब मुझे इस आइडिया के बारे में बताया तो मुझे ये अच्छा लगा।' अब्दुर्रहमान ने आगे बताया कि ये पेपर 100 फीसदी रिसाइल किया जा सकता है। 'इसे फूलों और सब्जियों के बीज से कोट किया गया है। इसपर बैंगन, भिंडी, टमाटर, गेंदे आदि के बीज लगाए गए हैं। फिर कार्ड पर स्क्रीन-प्रिंट से न्योते छापे गए हैं।'

कार्ड पर लगे हैं फूल और सब्जियों के बीज

कार्ड पर लगे हैं फूल और सब्जियों के बीज

इस कार्ड में कई खास बातें हैं। जहां एक ओर ये कार्ड पूरी तरह से रिसाइकल हो सकता है, वहीं इससे पौधे भी उगाए जा सकते हैं। सभी कार्ड पर इसके लिए एक निर्देश भी छापा गया है। उसमें लिखा है, 'ये कार्ड 100 प्रतिशत रिसाइकल्ड पेपर पर छपा है। इसमें फूल और बीज लगाए गए हैं। कार्ड को हल्का सा गीला कर के मिट्टी के नीचे दबा दें। इसे पानी दें और थोड़े दिनों में पौधा उग आएगा।' विधायक के अनुसार इस कार्ड को बनवाने में ज्यादा खर्चा भी नहीं आया।

'शादी को याद रखेंदे मेहमान'

'शादी को याद रखेंदे मेहमान'

विधायक ने कहा कि अगर लोग इसे प्लांट नहीं करेंगे तो वो किसी दोस्त को भी दे सकते हैं। जब वो अपने गार्डन में लगे पौधो को देखेंगे तो उन्हें इस शादी की याद आएगी। विधायक का ये कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जहां इसकी खूब तारीफ हो रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+