20 साल पुराना स्विमसूट पहन इंस्टाग्राम पर छाई ये अभिनेत्री, यूजर्स ने उम्र पर किया कमेंट

मुंबई। अभिनेत्री गुल पनाग इन दिनों परिवार से साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने इस दौरान सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर अपनी 20 साल पुरानी तस्वीर भी साझा की है। जिसके बाद से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है। हर कोई गुल की फिटनेस की तारीफ कर रहा है।

Gul Panag

16 साल पहले सिनेमाजगत में कदम रखने वाली गुल फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं। उन्होंने साल 1999 में मिस यूनिवर्स के लिए भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। उन्होंने स्विमसूट में जो 20 साल पुरानी तस्वीर साझा की है, वो भी इसी साल की है। इस तस्वीर के कारण उनकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने इसी स्विमसूट के साथ हाल ही में खींची गई एक और तस्वीर भी साझा की है।

गुल ने दोनों तस्वीरों के ऊपर इनके खींचे जाने का समय लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'तब और अब। मालदीव में 20 साल बाद आई। मेरा स्विमसूट काफी स्ट्रांग है।' उनकी तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बिल्कुल वैसे की वैसी ही हैं आप मैम। हम लोगों के लिए प्रेरणा हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, '20 साल हो गए..और स्विमसूट अभी भी आ गया। शानदार।'

बता दें गुल चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और उन्होंने साल 2003 में धूप फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वो जुर्म, डोर, समर 2007 जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। उन्होंने फिल्मों के अलावा टेलीविजन में भी काम किया है। गुल ने कुछ रिएलिटी शो भी होस्ट किए हैं।

हाल ही में वह वेब सीरीज द फैमिली मैन में दिखाई दी हैं। इसके अलावा गुल राजनीति में भी हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट से चंडीगढ़ से चुनाव लड़ा था। हालांकि वह भाजपा प्रत्याक्षी किरण खेर से हार गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+