गुर्जर आंदोलन- रेलवे को 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, कोर्ट ने लगायी फटकार

जयपुर। गुर्जर आंदोलन के चलते रेलवे को अब तक तकरीबन 100 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। वहीं राजस्थान हाई कोर्ट ने गुर्जर आंदोलन पर हो रहे नुकसान के चलते राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगायी है। कोर्ट ने सरकार के रुख पर सख्ती दिखाते हुए जल्द कार्यवाही करने की बात कही है।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के गुर्जर आंदोलन पर रुख पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सचिवालय में बैठकर सरकार चलायी जा रही है जबकि सड़क पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है।

वहीं कोर्ट ने सरकार से सख्त लहजे में पूछा कि जब आंदोलनकारियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला है तो अबतक उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। कोर्ट में अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक पर आंदोलनकारियों के कब्जे का भी वीडियो भी दिखाया। जिसके बाद कोर्ट ने कहा कि अब तक आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं सरकार इसका जवाब दे।

वहीं गुर्जर नेता बैंसला आज जयपुर सरकार से बातचीत के लिए पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में कोई हल निकल सकता है, लेकिन जिस तरह से रेलवे ट्रैक पर आंदोलनकारियों का कब्जा है उसके खिलाफ कोर्ट के रुख के बाद सरकार इनके खिलाफ कार्यवाही करने को मजबूर है। ऐसे में टकराव बढ़ भी सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+