गुजरात में फिर बीजेपी: इन चार सीटों पर आज तक नहीं खिला कमल...

नई दिल्ली। गुजरात में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। 22 साल से सत्ता संभाल रही बीजेपी ने एक बार फिर से शानदार जीत दर्ज की है। इस बार के गुजरात चुनाव इसलिए भी अहम हैं क्योंकि कांग्रेस ने खास रणनीति के तहत मोर्चेबंदी की थी। नतीजों में इसका असर नजर भी आ रहा है। जिस तरह से बीजेपी के बड़ी जीत की उम्मीद जताई जा रही थी वैसा नतीजों में नजर नहीं आया। मतगणना की शुरूआत में कांग्रेस तेजी से आगे निकली लेकिन बाद में वह पिछड़ गई। दूसरी ओर बीजेपी भले ही गुजरात में सबसे ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रही हो, लेकिन प्रदेश की चार विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां उन्हें आज तक जीत नहीं मिली है। जानिए उन सीटों के बारे में...

आणंद की बोरसाद विधानसभा सीट

आणंद की बोरसाद विधानसभा सीट

गुजरात विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। हालांकि प्रदेश की कुछ सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी को एक बार भी जीत नहीं मिली है। इनमें आणंद की बेहद अहम बोरसाद सीट शामिल है। यहां से भी बीजेपी ने कभी भी जीत हासिल नहीं की है। इस बार भी यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा जहां से बाद में कांग्रेस के उम्मीदवार राजेन्द्र सिंह परमार ने जीत दर्ज की है। उन्हें 86254 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी रमणभाई भीखाभाई सोलंकी को 74786 वोट हासिल हुए।

खेड़ा जिले की महुधा सीट

खेड़ा जिले की महुधा सीट

गुजरात की महुधा विधानसभा सीट भी ऐसी ही सीट है जहां बीजेपी को कभी कामयाबी नहीं मिली। खेड़ा जिले में आने वाली इस सीट पर एक भी बार बीजेपी उम्मीदवार को जीत नहीं मिली है। यहां से लगातार कांग्रेस को ही जीत मिली है। कांग्रेस उम्मीदवार नटवर सिंह ठाकोर पिछले 6 बार से लगातार इस सीट पर जीत दर्ज करते रहे हैं। हालांकि इस बार कांग्रेस पार्टी ने इंद्रजीतसिंह नटवरसिंह परमार को टिकट दिया था। उन्होंने भरतसिंह रायसिंहभाई परमार को हराया। इंद्रजीत सिंह को 78006 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी उम्मीदवार को 64405 सीटें आई हैं।

सूरत जिले व्यारा विधानसभा सीट

सूरत जिले व्यारा विधानसभा सीट

गुजरात में भले ही 22 साल से बीजेपी लगातार जीत दर्ज करके सत्ता में बनी हुई हो लेकिन दक्षिण गुजरात की व्यारा विधानसभा सीट पर एक भी बार कमल नहीं खिल सका। सूरत जिले के अंतर्गत आने वाली व्यारा सीट पर बीजेपी कभी जीत हासिल नहीं कर सकी है। इस बार व्यारा सीट पर कांग्रेस के गामीत पुनाभाई ढेडाभाई को जीत मिली है। कांग्रेस उम्मीदवार को 87140 वोट मिले हैं, जबकि उनसे हारने वाले बीजेपी के चौधरी अरविंद भाई रुमसीभाई को 64162 वोट मिले हैं।

भरुच जिले की झगाड़िया विधानसभा सीट

भरुच जिले की झगाड़िया विधानसभा सीट

बीजेपी की पहुंच से दूर रहने वाली एक और अहम विधानसभा सीट झगड़िया की है, जहां से जेडीयू के उम्मीदवार छोटूभाई वसावा जीत दर्ज करते रहे हैं। भरुच जिले की झगाड़िया सीट से भारतीय ट्राइबल पार्टी के नेता वसावा छोटूभाई अमरसिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 113854 वोट प्राप्त किए हैं। उन्होंने बीजेपी के रावजीभाई ईश्वरभाई वसावा को हराया। बीजेपी उम्मीदवार को 64906 वोट हासिल किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+