शिक्षक ने जबरदस्ती काटी छात्रों की कलाई से राखी, सरकार ने स्कूल से मांगा जवाब
गुजरात के गांधीनगर में एक स्कूल में शिक्षक ने बच्चों के हाथ से राखियां जूरन काट दीं। अभिभावकों की शिकायत के बाद सरकार ने स्कूल से इस मामले में सफाई मांगी है। सरकार ने कहा है कि इसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर में एक स्कूल में शिक्षक ने बच्चों के हाथ से राखियां जूरन काट दीं। अभिभावकों की शिकायत के बाद सरकार ने स्कूल से इस मामले में सफाई मांगी है। सरकार ने कहा है कि इसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी। गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल को इस मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ये घटना अनुचित है।

गौरतलब है कि रक्षाबंधन के अगले दिन गांधीनगर के माउंट कारमेल हाईस्कूल में एक शिक्षक ने पांचवी कक्षा के कुछ छात्रों की कलाई से राखी काट दी। राखियां काटने के बाद कुछ अभिभावकों ने इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद सरकार ने स्कूल से जवाब मांगा है। शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा, 'मैंने इस मामले में सफाई मांगी है। ये घटना अनुचित है। इसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।'
ये भी पढ़ें: भीमा कोरेगांव हिंसा: एक के बाद एक मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने का सिलसिला जारी
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को सहा नहीं जाएगा जो लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता हो। ये काम किसने और किसके आदेश पर किया, इसके लिए स्कूल से जवाब मांगा गया है। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने इस घटना के विरोध में स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें: भीमा कोरेगांव हिंसा: वरवरा राव की बेटी से पूछे गए जातिसूचक सवाल, पुलिस ने कहा 'सिंदूर क्यों नहीं लगाती?'












Click it and Unblock the Notifications