मुंबई के बाद गुजरात में भी भारी बारिश, वलसाड के कई इलाकों में भरा पानी
वलसाड: एक तरफ देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में लगातार बारिश के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। कई इलाकों में जलभराव के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वहीं भारी बारिश के चलते ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है, 2 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 घायल हैं। तो वहीं, गुजरात में भी सोमवार से हो रही बारिश ने लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है। गुजरात के वलसाड में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है।

बारिश के कारण वलसाड के उमरगांव में एटीएम डूब गया है। जलभराव के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। भिलाड़ और संजन में रेलवे टैक पर पानी जमा हो जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ा है। मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के चार जिलों वलसाड, सूरत, नवसारी और भरूच में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की थी।











Click it and Unblock the Notifications