गुजरात में AAP प्रत्याशी पर फायरिंग! केजरीवाल ने गुंडागर्दी के आगे नहीं झुकेगा का लिया संकल्प

गुजरात में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ताज़ा मामले में AAP ने अपने एक प्रत्याशी पर जानलेवा हमले का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे चुनावी माहौल गरमा गया है।

गुजरात में निकाय चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी इस बार पूरी ताकत झोंक रही है। इसी बीच, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी ने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया कि ऊना में उनके उम्मीदवार अजयभाई पर फायरिंग की गई है। गढ़वी ने बताया कि घायल अजयभाई को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

AAP Candidate Attack Gujarat

इशुदान गढ़वी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'ऊना में हमारे उम्मीदवार अजयभाई पर हमला हुआ है। हमें उन पर गर्व है क्योंकि भाजपा ने इस नगरपालिका को एकतरफा जीतने की कोशिश की, लेकिन हमारे उम्मीदवार ने बिना डरे लड़ने का फैसला किया।'

'बेअदबी रोकने का स्थायी समाधान,' सत्कार बिल पास होते ही AAP के मंत्री चीमा ने विपक्ष को घेरा
'बेअदबी रोकने का स्थायी समाधान,' सत्कार बिल पास होते ही AAP के मंत्री चीमा ने विपक्ष को घेरा

केजरीवाल का पलटवार: 'गुंडागर्दी के आगे नहीं झुकेंगे'

इस घटना पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने गुजरात की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा, 'मैं अजय भाई के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। आम आदमी पार्टी का बिना डरे जनता की आवाज़ उठाना, सत्ता को चुनौती देना... शायद कुछ लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा। लेकिन अब गुजरात के आम लोगों ने गुंडागर्दी के आगे न झुकने का संकल्प ले लिया है। अब गुजरात के लोग पीछे नहीं हटेंगे... अपना अधिकार लेकर रहेंगे।'

पुलिस ने आरोपों को किया खारिज

एक तरफ आम आदमी पार्टी इसे राजनीतिक हमला करार दे रही है, वहीं स्थानीय पुलिस का रुख अलग है। पुलिस प्रशासन ने फिलहाल फायरिंग की ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। मामले की जांच की जा रही है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। फिलहाल, इस घटना के बाद से चुनावी क्षेत्रों में तनाव और बढ़ गया है।

'हमारी सोच एक जैसी', तमिलनाडु चुनाव के बीच CM स्‍टालिन से मिले AAP मुखिया केजरीवाल, क्‍यों बोली ये बात?
'हमारी सोच एक जैसी', तमिलनाडु चुनाव के बीच CM स्‍टालिन से मिले AAP मुखिया केजरीवाल, क्‍यों बोली ये बात?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+