Morbi Cable Bridge Collapse: PM मोदी ने जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवार से की मुलाकात

Gujarat मोरबी पुल हादसा Live Updates: गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने एक हैंगिंग ओवरब्रिज के गिरने से बड़ी दुर्घटना में करीब 400 से अधिक लोग नदी में गिर गए हैं। 135 लोगों की इस हादसे में जान चली गई। गुजरात सूचना विभाग ने बताया कि 135 मौतें हो चुकी हैं। 177 लोगों को बचा गया है। 14 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। एक अब भी लापता है, जिसकी खोज की जा रही है। सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड हादसे के तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी का दौरा करेंगे। पुल एक पिकनिक स्पॉट है, जहां वीकेंड और छुट्टी के दिनों पर भारी भीड़ देखी जाती है। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पढ़िए मोरबी पुल हादसे से जुड़े पल-पल के सभी अपडेट्स...

modi

LIVE Feed
Nov 01, 2022, 6:20 PM IST

गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी ने मोरबी पुल दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
Nov 01, 2022, 5:19 PM IST

प्रधानमंत्री हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवार के 26 सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।
Nov 01, 2022, 5:03 PM IST

मोरबी सिविल अस्पताल में घायलों से मिलने और हादसा स्थल का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एसपी कार्यालय पहुंचे।
Nov 01, 2022, 5:03 PM IST

मोरबी सिविल अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालचाल जाना।
Nov 01, 2022, 5:02 PM IST

साइट का दौरा करने के बाद पीएम मोदी ने उन लोगों से मुलाकात की, जो पुल हादसे के बाद बचाव और राहत कार्यों में शामिल थे।
Nov 01, 2022, 4:31 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ मोरबी में घटना स्थल का दौरा किया।
Nov 01, 2022, 4:30 PM IST

गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी मोरबी में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, जहां खोज और बचाव अभियान जारी है। 30 अक्टूबर को यहां मोरबी ब्रिज गिरने की घटना हुई थी, हादसे में मरने वालों की वर्तमान संख्या 135 है।
Nov 01, 2022, 2:19 PM IST

हम 2 लोगों के शवों की खोज कर रहे हैं। गोताखोर नदी में गहरी तलाशी कर रहे हैं। मौके पर तैनात 125 लोगों की टीम के साथ 12 नाव हैं: प्रसन्न कुमार, कमांडेंट, एनडीआरएफ वडोदरा
Nov 01, 2022, 2:19 PM IST

मोरबी में मच्छू नदी में उस स्थान पर बचाव अभियान जारी है जहां एक पुल गिर गया था जिसमें 135 लोग मारे गए थे और अब तक कई लोग घायल हो गए थे।
Nov 01, 2022, 2:10 PM IST

सुबह में जो शव थे उन्हें परिवारों को सौंप दिया गया, इनमें से अधिकतर की मृत्यु डूबने के कारण ही हुई है: डॉ. प्रदीप दुधरेजिया, चिकित्सा अधीक्षक, मोरबी सिविल अस्पताल
Nov 01, 2022, 2:09 PM IST

मोरबी सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप दुधरेजिया ने कहा कि रात से ही अस्पताल में मेडिकल व्यवस्था शुरू हो गई थी, आस पास के जितने भी जिला अस्पताल हैं वहां से अतिरिक्त चिकित्सकों की टीम को यहां बुलाया गया। एंबुलेंस घटना वाले स्थान पर पहुंच चुके थे।
Nov 01, 2022, 9:22 AM IST

मोरबी पुल हादसे में अब तक 135 मौतें, 14 लोग भर्ती, एक अब भी लापता

गुजरात के मोरबी हादसे में मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में एक और घायल की मौत हो गई है। इसी के साथ अब मरने वालों की संख्या 135 हो गई है। कुल 14 व्यक्ति अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति के अभी भी लापता होने की खबर है, उसकी तलाश की जा रही है। ये जानकारी मोरबी जिला कलेक्टर ने दी है। मोरबी में घटनास्थल पर खोज और बचाव कार्य जारी है।
Nov 01, 2022, 8:27 AM IST

मोरबी घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

गुजरात: मोरबी की घटना स्थल पर बचाव अभियान फिर से शुरू हो गई है। भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं।
Nov 01, 2022, 7:30 AM IST

रेस्क्यू ऑपरेशन आज भी रहेगा जारी

मोरबी घटना स्थल पर आज भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।
Nov 01, 2022, 7:29 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जाएंगे मोरबी, घायलों से मिलेंगे और स्तिथि का जायजा लेंगे
Nov 01, 2022, 6:55 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और कमला हैरिस ने मोरबी पुल हादसे पर जताया शोक

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने गुजरात के मोरबी पुल हादसे पर शोक जताया है। जो बाइडने ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में अमेरिका भारत के साथ खड़ा रहेगा और त्रासदी से प्रभावित लोगों को मदद करेगा।
Nov 01, 2022, 6:50 AM IST

प्रियंका चोपड़ा ने जताया दुख

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को गुजरात के मोरबी पुल हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। इंस्टाग्राम पर प्रियंका लिखा, ''दिल दहला देने वाली ये घटना, गुजरात में पुल गिरने से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।"
Nov 01, 2022, 1:39 AM IST

जिल और मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भेजते हैं जिन्होंने भारत में पुल गिरने के दौरान अपने प्रियजनों को खो दिया। हम भारतीय लोगों के साथ इस दुख की खड़े रहेंगे और उनका साथ देंगे। - अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
Oct 31, 2022, 9:22 PM IST

मोरबी ब्रिज हादसे को लेकर गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस ब्रिज का नवीनीकरण और उद्घाटन मोरबी प्रशासन के द्वारा किया गया था। इसमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से गुजरात सरकार की कोई भूमिका नहीं थी। पुराना पुल छोटा था और निजी इस्तेमाल के लिए बनाया गया था, लेकिन पर्यटकों की आवाजाही के लिए इसे जनता के लिए खोल दिया गया था।
Oct 31, 2022, 6:57 PM IST

मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लगभग चार जिलों से 100 एंबुलेंस, 40 मेडिकल टीम, 2-2 NDRF और SDRF की टीम, 6 कॉलम आर्मी, 30 कॉलम गरूड कमांड एयरफोर्स, 50 नेवी के जवान, 18 बोट और करीब 180 दमकल के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद हैं: राजकोट रेंज आईजी अशोक यादव
Oct 31, 2022, 6:56 PM IST

अशोक यादव, आईजी, राजकोट रेंज ने कहा कि जैसे ही हमें सबूत मिलेंगे, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। हमने घटना के संबंध में एक विशेष जांच दल भी बनाया है।
Oct 31, 2022, 6:54 PM IST

पुल हादसे में गुजरात पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे इस पूरे मामले में पूछताछ होगी।
Oct 31, 2022, 5:30 PM IST

मोरबी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिसमें भारतीय सेना के 300 जवान लगे हुए हैं। उनके साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नेवी और तटरक्षक बल के जवान भी हैं।
Oct 31, 2022, 4:23 PM IST

हादसे के बाद मेंटिनेंस कंपनी पर एफआईआर की गई है और नौ लोगों को हिरासत में लिया गया।
Oct 31, 2022, 4:21 PM IST

घायल ने सुनाई घटना की आपबीती।
Oct 31, 2022, 3:41 PM IST

यह बहुत दुखद घटना है। ब्रिज के टूट जाने से सैकड़ों लोगों की जान चली गई। मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों को अपनी ओर से संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हम उनके साथ खड़े हैं: हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर
Oct 31, 2022, 2:25 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 1 नवंबर को गुजरात के मोरबी का दौरा करेंगे।
Oct 31, 2022, 2:24 PM IST

यह बेहद दुखद है, मोरबी में जो घटना घटी है इस पर दुख प्रकट करता हूं। वहां की सरकार को इस पूरे मामले को देखना चाहिए। मृतकों का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है जो दुखद है: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना
Oct 31, 2022, 1:46 PM IST

मोरबी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसके तहत मैनेजमेंट के कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
Oct 31, 2022, 1:17 PM IST

जामनगर जिले के धरोल तालुका के जलिया देवानी गांव में एक परिवार के पांच बच्चों सहित सात सदस्यों की कल हादसे में मृत्यु हुई है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+