गुजरात मोरबी केबल ब्रिज हादसे में अब तक 132 की मौत, 7 महीने से बंद पुल, पिछले हफ्ते ही खुला था, जानें 10 बड़ी
गुजरात मोरबी केबल ब्रिज हादसे में अब तक 132 की मौत, 7 महीने से बंद पुल, पिछले हफ्ते ही खुला था, जानें 10 बड़ी बातें
Morbi Cable Bridge Collapses: गुजरात के मोरबी में केबल पुल यानी हैंगिंग ब्रिज के टूटकर मच्छु नदी गिरने से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इस खबर से पूरे देश में मच गया है। घटना शाम 6.42 मिनट की है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने सोमवार सुबह अपडेट दी है कि सुबह तक 132 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। करीब 177 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। 19 लोगों का इलाज चल रहा है। रात भर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड अभी भी मौके पर हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मोरबी केबल ब्रिज पिछले 7 महीने से बंद था और पिछले हफ्ते ही खुला था।
Recommended Video

मोरबी केबल ब्रिज हादसे की 10 बड़ी बातें
1. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल रविवार रात दुर्घटनास्थल पहुंचे, स्थिति का जायजा लिया और समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने देर रात ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरबी हादसे को लेकर चिंतित हैं। वह लगातार मेरे संपर्क में हैं और बचाव और राहत कार्यों, घायलों के इलाज के बारे में तत्काल जानकारी ले रहे हैं।''
2. पुलिस अधिकारी पी देकावड़िया एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, "हमने अब तक 120 शव बरामद किए हैं। तलाशी अभियान जारी रहने पर मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।"

7 महीने से बंद था पुल, पिछले हफ्ते ही खुला था
3. पीएम मोदी इससे पहले रविवार को वडोदरा में टाटा-एयरबस विमान निर्माण सुविधा का शिलान्यास करने अपने गृह राज्य पहुंचे थे। पीएम मोदी ने मौतों पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने मरने वालों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।
4. बता दें कि 7 महीने से ये ब्रिज बंज था। पुल को पिछले हफ्ते ही फिर से खोला गया था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उसके पास निकासी प्रमाणपत्र था या नहीं।

'हमें नहीं पता कि ब्रिज खोलने के लिए कंपनी को फिटनेस सर्टिफिकेट मिला था या नहीं'
5. मोरबी पुल को 15 साल के लिए संचालन और रखरखाव के लिए ओरेवा कंपनी को दिया गया था। इस साल मार्च में इसे रेनोवेशन और मरम्मत के काम के लिए बंद कर दिया गया था। मोरबी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी संदीप सिंह झाला ने मीडिया को बताया कि यह 26 अक्टूबर को गुजराती नववर्ष पर फिर से खोला गया था। उन्होंने कहा, "हमें नहीं पता कि ब्रिज खोलने के लिए कंपनी को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया गया था या नहीं।"
6. प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे को याद करते हुए कहा कि पुल सेकंड के भीतर ही गिर गया। हादसे के वक्त सैकड़ों लोग पुल पर जमा थे।

मामले की शुरू हुई जांच, पुल की प्रबंधन टीम के दर्ज
7. मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। रेंज IGP के नेतृत्व में आज से जांच शुरू हो गई है। पुल की प्रबंधन टीम पर आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 308 (जानबूझकर मौत का कारण बनना) और 114 (अपराध के दौरान मौजूद अपराधी) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
8. इस मामले के उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

भारतीय सेना भी बचाव अभियान में लगी
9. भारतीय सेना के मेजर गौरव ने बताया, "बचाव कार्य जारी है। रात करीब तीन बजे भारतीय सेना यहां पहुंच गई थी। हम शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें भी बचाव अभियान चला रही हैं।"
10. राज्य में चुनावी तैयारियों के बीच यह हादसा हुआ है। हालांकि अभी तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications