मोरबी ब्रिज हादसा: अमित शाह ने जताया शोक, दिग्विजय बोले- ये ACT OF FRAUDS, जानें किसने क्या कहा?

मोरबी ब्रिज हादसा: अमित शाह ने जताया शोक, दिग्विजय बोले- ये ACT OF FRAUDS, जानें किसने क्या कहा?

Morbi Bridge Collapse update: गुजरात में रविवार शाम को मोरबी में एक केबल पुल गिरने से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। मोरबी में तीनों सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के 200 से भी अधिक लोगों की टीम राहत कार्य में जुटी है। मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने सोमवार सुबह जानकारी देते हुए कहा कि अब तक कुल 132 लोगों की मौत इस हादसे में हुई है। नेवी, एनडीआरएफ, वायुसेना और सेना तेजी से पहुंच गई है। पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन में 200 से अधिक लोगों ने काम किया है। उन्होंने बताया कि पुल प्रबंधन टीम पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। रेंज आईजीपी के नेतृत्व में आज से जांच शुरू हो गई है। घटना पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया है। कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा है। वहीं आप प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। आइए जानें किसने क्या कहा?

gujarat morbi Bridge Collapse

- गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''गुजरात में कल की घटना में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। सबसे पहले मैं दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। जिन लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें शांति मिले।''

-दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''गुजरात से बेहद दुःखद खबर मिल रही है। मोरबी में ब्रिज टूट जाने से कई लोगों के नदी में गिर जाने की खबर है। भगवान से उनकी जान और स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।''

-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, "गुजरात के मोरबी में ब्रिज के ढहने से हुई त्रासदी से गहरा दुख हुआ।मैं @INCGujarat कार्यकर्ताओं से बचाव कार्य में हर संभव सहायता देने और घायलों की मदद करने की अपील करता हूं। मेरी संवेदना और प्रार्थना शोक संतप्त परिवारों के साथ है।"

-कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने कहा, ''ये तो ACT OF FRAUDS है, जिसमें मोदी, शाह और बीजेपी शामिल है। बीजेपी धोखाधड़ी के और भी ऐसे कई उदाहरण हैं। यह सब इसलिए है क्योंकि "पैसे" के लाभ के लिए निर्माण की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है जैसा कि मोदी जी ने कोलकाता पुल गिरने के बाद समझाया था।''

-राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा,''गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे की खबर बेहद दुःखद है। ऐसे मुश्किल समय में मैं सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हर संभव सहायता करें और लापता लोगों की तलाश में मदद करें।''

-तमिल नाडु के सीएम एम.के.स्टालिन ने कहा, ''#MorbiBridgeCollapse में इतने मासूमों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। जबकि मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं, वहीं फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बचाया जाना चाहिए।''

-कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''मोरबी पुल हादसे में गई अनगिनत जानों की दर्दनाक खबर ने पूरे देश का दिल दहला दिया है। सभी शोक संतप्त परिवारों को संवेदनाएं। यह प्राकृतिक हादसा नहीं, मानव निर्मित त्रासदी है। गुजरात की भाजपा सरकार इस जघन्य अपराध की सीधे सीधे दोषी है।''

अपने एक अन्य ट्वीट में रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''PM और CM गुजराती भाई बहनों की जिंदगी की कीमत 2 लाख लगा कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं। सीएम भुपेंद्र पटेल व मोरबी विधायक व मंत्री को बताना होगा, जब ये पुल 26 अक्टूबर को ही मरम्मत के बाद खोला गया तो पुल कैसे गिर गया? क्या ये सीधे अपराधिक षड्यंत्र नहीं?''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+