Morbi Cable Bridge Collapse: अरविंद केजरीवाल ने आदमपुर चुनावी रोड शो किया रद्द
Morbi Cable Bridge Collapse: गुजरात में मोरबी केबल ब्रिर रविवार शाम को ढ़ह गया जिसमें लगभग 135 लोगों की मौत हुई। वहीं इस गुजरात में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाा के आदमपुर में उपचुनाव के मद्देनजर होने वाला रोड़ शो रद्द कर दिया है। पार्टी केवरिष्ठ नेता बताया कि सीएम केजरीवाल ने अपना चुनावी रोड शो गुजरात में मोरबी पुल ढहने के मद्देनजर रद्द करने फैसला किया है।

3 नवंबर को है उपचुनाव
बता दें 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले केजरीवाल को आदमपुर में रोड शो करना था। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा गुजरात पुल हादसे को देखते हुए सोमवार को अरविंद जी का रोड शो रद्द कर दिया गया है।
इस वजह से आदमपुर सीट पर हो रहा उपचुनाव
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई ने सीट से विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया और अगस्त में कांग्रेस से भाजपा में चले गए। जिसके बाद हरियाणा की आदमपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है।आम आदमी पार्टी ये सीट जीतने के लिए अपना पूरा दम लगा रही है। पिछले सप्ताह बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इससे पहले आदमपुर में आप के लिए प्रचार करने पहुंचे थे
आप कर रही जमकर प्रचार
केजरीवाल ने पिछले महीने हिसार से पार्टी के देशव्यापी 'मेक इंडिया नंबर 1' अभियान की शुरुआत किया था ।रविवार को राज्यसभा सांसद और हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने बालसमंद गांव में घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी सतेंद्र सिंह के लिए वोट मांगा।
गुजरात मोरबी पुल का नवीनीकरण के बाद खोला गया था
मालूम हो गुजरात में मोरबी पुल हाल ही में पुनर्निर्मित किया गया था और 26 अक्टूबर को खोला गया था। एक सदी से भी अधिक पुराना पुल जिसे पांच दिन पहले मरम्मत और नवीनीकरण के बाद फिर से खोल दिया गया था, रविवार को शाम करीब 6.30 बजे पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण कथित तौर पर टूट गया। पुल ज्यादा लोगों का वजन को संभाल नहीं सकता था। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि मोरबी निलंबन पुल गिरने से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 132 हो गई। बचावकर्मी लापता माने जाने वाले दो लोगों की तलाश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications