गुजरात में कांग्रेस के विधायक कोरोना पॉजिटिव, सीएम के साथ की थी बैठक

नई दिल्ली। गुजरात में कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को ही उनका कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई है। इमरान ने मंगलवर सुबह ही गुराजत के सीएम विजय रूपाणी, डिप्टी सीएम नितिन पटेल और गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा से गांधीनगर स्थित सचिवालय में बैठक की थी।

Recommended Video

    Coronavirus: Gujarat के कांग्रेस MLA Imran Khedawala कोरोना पॉजिटिव पाए गए | वनइंडिया हिंदी
    Gujarat MLA tests coronavirus positive, Gujarat , coronavirus , ahmedabad, कोरोना वायरस, गुजरात

    इमरान के साथ सीएम से मिलने कांग्रेस के दो और विधायक शैलेश परमार और गयासुद्दीन शेख पहुंचे थे। विधायक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एसवीपी हॉस्पिटल में भर्ती कराए जाने की तैयारी हो रही है। वहीं इमरान के साथ आए शैलेश परमार और गयासुद्दीन शेख को क्वारंटीन होने के लिए कहा गया है। इसके अलावा कांग्रेस के कुछ और विधायक भी जो इमरान के संपर्क में आए थे, उन्हें क्वारंटीन होने के लिए कहा गया है।

    इमरान खेड़ावाला अहमदाबाद के जमालपुर-खाडिया क्षेत्र से विधायक हैं। अहमदाबाद में कोरोना के काफी ज्यादा केस आए हैं। वहीं इमरान के विधानसभा क्षेत्र में भी कोरोना के काफी ज्यादा केस सामने आए हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की मौत का आंकड़ा देखा जाए तो गुजरात देश में ऐसा चौथा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा लोग मरे हैं। गुजरात में संक्रमण के 600 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यहां 26 संक्रमितों की जान जा चुकी है। कोरोना पॉजिटिव के मरीजों के लिहाज से अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा हॉस्टस्पॉट है। अकेले अहमदाबाद में पाए गए मरीजों की संख्या राज्य के कुल मरीजों की आधे से ज्यादा है। यानी राज्य में अब तक सामने आए कुल 617 मामलों में से 320 केस अकेले अहमदाबाद से हैं।

    भारत में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के अब तक 10,815 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 1463 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, वहीं कल से आज तक 29 मौतें हुई हैं। जिसके बाद इससे हुई कल मौतों की संख्या 353 हो चुकी है। वहीं अब तक अब तक 1190 लोग ठीक हो चुके हैं। 9272 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+