Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डिप्टी सीएम नितिन पटेल से मुलाकात के बाद भाजपा में जाने को लेकर अल्पेश ठाकोर ने कही ये बात

नई दिल्ली। गुजरात विधायक अल्पेश ठाकोर ने कहा है कि उनका भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का अभी कोई इरादा नहीं है। कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके ठाकोर ने कहा, मैं कई भाजपा नेताओं से मिला क्योंकि अपनी विधानसभा में काम के लिए उनको भाजपा नेताओं से मिलना पड़ता है। मेरे कई भाजपा नेताओं से अच्छे संबंध हैं लेकिन भाजपा में जाने का मेरा इरादा नहीं है।

gujarat, Alpesh Thakor, congress, bjp, amit Shah, narendra Modi, गुजरात, अल्पेश ठाकोर

अल्पेश ठाकोर ने सोमवार को गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात की थी। नितिन पटेल के साथ उनकी बैठक करीब 1 घंटे तक चली थी जिसके बाद ये अटकलें तेज हो गई थीं कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। अल्पेश ठाकोर ने हाल ही में ये भी दावा किया था कि राज्य में कांग्रेस के 15 से ज्यादा विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं क्योंकि वो कांग्रेस से नाराज और असंतुष्ट हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में शामिल हुए थे। 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर राधनपुर सीट से निर्वाचित हुए थे। 10 अप्रैल को यह दावा करते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था कि वह और उनके ठाकोर समुदाय को कांग्रेस की ओर से अपमान और धोखा मिला है। अल्पेश ठाकोर ने कहा था कि यह मेरी फैसला और अंतरात्मा की आवाज थी कि मुझे यहां कांग्रेस में नहीं रहना है। मुझे ऐसी जगह रहने की जरूरत नहीं है जहां सम्मान न मिले और लोगों के अधिकारों की बात न हो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+