गुजरात: जूनागढ़ में पुल टूटा, कारें फंसी, कुछ साल पहले ही हुआ था निर्माण
नई दिल्ली। गुजरात के जूनागढ़ में अचानक से पुल गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई। जूनागढ़ के मलंका गांव में रविवार को एक पुल टूटने से भीषण हादसा हो गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे अचानक से पुल भरभरा कर गिर गया। हालांकि इस हादसे में अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

अब तक हादसे की मुख्य कारण नहीं पता चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि भारी बारिश के चलते पुल टूट गया। पुल टूटने की वजह से कई कारें फंस गई है। रास्ता बंद होने की वजह से ट्रैफिक भी थम ग या है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ सालों पहले ही इस पुल का निर्माण हुआ था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने पुल में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुल के ढहने से 500 मीटर तक सड़क में दरार आ गई है।स्थानीय लोगों के मुताबिक अधिक बारिश की वजह से पुल के नीचे की जमीन खाली हो गई थी, जिसके चलते पुल ढह गया।












Click it and Unblock the Notifications