गुजरात के किसान की पत्‍नी से थे मजदूर के नाजायज संबंध, खेत में मिली सिर कटी लाश

वडोदरा। गुजरात के छाटा उदेपुर के डोलरिया गांव में 20 साल के युवक की सिर कटी लाश बरामद होने की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है। शव की शिनाख्‍त रेसिंह धानुक के रूप में करते हुए पुलिस ने गांव के ही तेरिया राठवा नाम के शख्‍स को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि मंगलवार को धानुक की लाश नरेन राठवा को उस वक्‍त मिला जब वो सुबह टहलने गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव निकाला और पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला अवैध संबंधों का है। धानुक की मां के मुताबिक पिछले साल दिवाली के आसपास धानुक तेरिया की पत्‍नी को लेकर भाग गया था।

गुजरात के किसान की पत्‍नी से थे मजदूर के नाजायज संबंध, खेत में मिली सिर कटी लाश

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक धानुक के पैर से नरेन ठोकर खा गए जो गड्ढे से बाहर निकला हुआ था। यह देखकर उन्होंने सरपंच और दूसरे ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद लाश खोदकर निकाली गई जिसका सिर गायब था। कुछ घंटे बाद वहां से कुछ दूरी पर एक आवारा कुत्ते ने सिर को ढूंढ निकाला जिसकी पहचान धनुक की मां ने की। अपनी शिकायत में धनुक की मां खुमली ने कहा, 'उसी गांव का रहने वाले एक किसान तेरिया ने उसके बेटे की हत्या की है। धानुक तेरिया के खेत में मजदूर के रूप में काम करता था।

वह पिछले साल दिवाली के आसपास उसकी पत्नी के साथ भाग गया था।' पुलिस ने बताया कि एक महीने बाद उन्हें वापस गांव लाया गया जिसके बाद धानुक नौकरी के लिए दूसरे जिले चला गया। खुमली के अनुसार, इसी दौरान तेरिया अक्सर उसके घर आकर धानुक के बारे में पूछता था और उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। धानुक पिछले हफ्ते घर आया था और 6 अप्रैल को रात का खाना खाने के बाद फोन पर बात करने बाहर चला गया था। काफी देर तक घर न आने पर उसकी मां ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस ने तेरिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तेरिया ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी पलव राठवा के साथ मिलकर धनक की हत्या कर दी क्योंकि उसकी पत्नी से उसके नाजायज संबंध थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+