कांग्रेस और भाजपा के बीच नाक की लड़ाई बना जसदान सीट का उपचुनाव
गांधीनगर। गुजरात की जसदन विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस, दोनों पार्टियों के नेताओं ने जान झोंक दी है। दोनों पार्टियों के नेता लगातार क्षेत्र में डटे हैं। यहां 20 दिसंबर को वोट डाले जाने हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले दोनों ही पार्टियां इस उपचुनाव को जीतना चाहती हैं।

कांग्रेस और भाजपा के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कोर- कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ नेता चाय बनाकर लोगों को पिलाते दिख रहे हैं तो कुछ बैलगाड़ी पर बैठ वोट मांग रहे हैं, ढोल की थाप पर भी नेता यहां नाच रहे हैं।
इस सीट से विधायक चुने गए कुंवरजी बावलिया ने जुलाई 2018 में कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनााया है। अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने उन्हें यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस से अवसर नाकिया चुनाव लड़ रहे हैं।
जसदन विधानसभा कोली पटेल मतदाता बहुल इलाका है। बावलिया कोली समुदाय से ही आते हैं, भाजपा उनके जरिए कोली समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रही है। कुंवरजी बावलिया सौराष्ट्र के कद्दावर नेता माने जाते हैं। बावलिया चार बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार अवसर नाकिया का भी यहां अच्छा प्रभाव माना जाता है, उन्होंने भी चुनाव में जान झोंक रखी है।












Click it and Unblock the Notifications