इशरत जहां एनकाउंटर मामले में मुख्य आरोपी IPS जीएल सिंघल का गुजरात सरकार ने किया प्रमोशन

अहमदाबाद। 2004 में इशरत जहां मुठभेड़ मामले में जमानत पर बाहर चल रहे मुख्‍य आरोपी आईपीएस अधिकारी जीएल सिंघल को गुजरात सरकार ने प्रमोशन दे दिया है। सिंघल को अब पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के पद पर नियुक्त किया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक 2001 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों और उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रैंक के अधिकारियों की पदोन्नती की सूची में सिंघल का भी नाम शामिल है। सिंघल इशरत जहां मुठभेड़ मामले में मुख्य आरोपी हैं, जिन्हें 2013 में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

इशरत जहां एनकाउंटर मामले में मुख्य आरोपी IPS जीएल सिंघल का गुजरात सरकार ने किया प्रमोशन

केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा निर्धारित समय में चार्जशीट दाखिल नहीं किए जाने के बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी। मई 2014 में सिंघल को उप महानिरीक्षक के रूप में पदोन्नति के साथ बहाल किया गया था। सिंघल ने इशरत मामले में सीबीआई को कई गंभीर सबूत दिए जिसमें 267 वॉइस रिकॉर्डिंग वाले दो पेन ड्राइव शामिल थे। इससे पता चला था कि तत्कालीन गृह राज्य मंत्री अमित शाह, अब भाजपा अध्यक्ष, के आदेश के तहत एक महिला की अवैध निगरानी का कथित रूप से आदेश दिया गया था। अमित शाह कथित रूप से किसी 'साहेब' की आज्ञा पर काम कर रहे थे।

अहमदाबाद में वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन) के रूप में तैनात विपुल अग्रवाल को भी आईजीपी के पद पर नियुक्त किया गया है। अग्रवाल सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस में शामिल थे, जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+