Gujarat Elections:जमालपुर-खड़िया सीट से बीजेपी प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए निकाला ये अनोखा अंदाज
Gujarat Elections:जमालपुर-खड़िया सीट से बीजेपी प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए निकाला ये अनोखा अंदाज
Gujarat Vidhan Sabha Elections 2022: प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात में दिसंबर के पहले सप्ताह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गुजरात राज्य जहां पिछले 25 साल से भगवा लहरा रहा है, उस प्रदेश में भाजपाईयों के लिए ये विधानसभा चुनाव किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत भाजपा इस बार भी अपनी जीत के लिए आश्वस्त हैं, फिर भी वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा उम्मीदवार नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। वहीं जमालपुर-खड़िया विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी भूषण भट्ट अनोखे अंदाज में वोटरों को रिझा रहे हैं।

जमालपुर-खड़िया विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी भूषण भट्ट ने भाजपा कार्यालय के आगे मोदी का स्टैच्यू लगा रखा है जहां पर जाकर लोग अपनी सेल्फी करवा रहे हैं। मोदी के स्टैच्यू के साथ हर उम्र के लोग सेल्फी करवाकर खुश हो रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी भूषण भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी को सम्मान देते हैं और उनके साथ अपनी फोटो चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने पीएम मोदी के साथ वोटरों की फोटो के लिए ये सेल्फी प्वाइंट बनवाया।
बता दें दो चरणों में होंगे मतदान बता दें गुजरात में दिसंबर में दो चरण में चुनाव हो रहे रहे है। जिसमें 1 दिसंबर को पहले चरण के मतदान में 89 सीटों और 5 दिसंबर को दूसरे चरण के लिए 93 सीटों के लिए मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications