गुजरात: जेटली बोले- पहले दौर के मतदान में भाजपा के पक्ष में दिखा जनता का मूड

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा गुजरात चुनाव के पहले दौर के मतदान के बाद कहा है कि जनता के मूड से साफ है भाजपा को बड़ी जीत मिलने जा रही है। अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और गुजरात के मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि दिनभर उनकी नजर मतदान पर रही है। जेटली ने कहा कि जिस तरह से लोग घरों से निकले और मतदान किया वो तारीफ के लायक है। जेटली ने कहा कि जो रिपोर्ट उन्हें मिल रही है, उससे साफ है कि भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत प्रदेश में दर्ज करने जा रही है। पहले चरण में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है।

Gujarat elections: Arun jaitley says BJP going to register a landslide victory in First phase of polling

गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए शनिवार को वोट डाले गए हैं। सभी जगहों पर शान्तिपूर्वक मतदान की खबर है। हालांकि सुबह से ही कई इलाकों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के खराब होने की खबरें लगातार आती रहीं। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार शिकायत भी दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक सूरत, सौराष्ट्र और कच्छ में खराब EVM की शिकायत आई। 70 EVM सिर्फ सूरत के शहरी इलाकों में खराब पाएगा। इसे साथ ही कच्छ से 9, भुज में 9, रौपड़ अब्दासा में 1-1, अमरेली, रजौला और सावरकुंडला में 3-3 और मुंद्रा में 2 EVM खराब पाए गए।

राजकोट पूर्व की एक सीट पर मतदान के दौरान मोबाइल से वीडियोग्राफी करने की घटना भी सामने आई, जिसकी शिकायत के बाद जोनल चुनाव अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। जहां भी EVM खराब हुए हैं, वहां नए EVM को तुरंत लगाया गया ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। आज 98 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+