Gujarat Election 2017: पाटीदारों को लुभाने का पीएम मोदी का ये दांव कारगर हो सकता है
आमतौर पर पाटीदार समाज को बीजेपी का समर्थक माना जाता रहा है। हार्दिक पटेल की लीडरशिप में जब पाटीदार आंदोलन चला तो ये पाटीदार बीजेपी से दूर होते गए।
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पाटीदारों को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी भी पाटीदारों को मनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। अब पीएम नेरेंद्र मोदी ने खुद पाटीदारों को मानाने का बीड़ा उठा लिया है। इसके लिए वे स्वामीनारायण संप्रदाय के अक्षरधाम मंदिरा का सहारा लेने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, गांधीनगर के स्वामीनारायण संप्रदाय के अक्षरधाम मंदिर से काफी बड़ी तादात में पाटीदार जुड़े हुए हैं। 2 नवंबर को अक्षरधाम का रजत जयंती समारोह मनाया जाएगा। खबर है कि अक्षरधाम के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

आमतौर पर पाटीदार समाज को बीजेपी का समर्थक माना जाता रहा है। हार्दिक पटेल की लीडरशिप में जब पाटीदार आंदोलन चला तो ये पाटीदार बीजेपी से दूर होते गए। ऐसे में मोदी का अक्षरधाम दौरा एक बार फिर पाटीदारों को बीजेपी की तरफ लाने में मददगार साबित हो सकता है। राज्य में किसी भी पार्टी के लिए सत्ता में आने के लिए पाटीदारों का वोटबैंक काफी मायने रखता है। गुजरात में 15 फीसदी पाटीदार है औऱ इसमें 60% लेउवा (पटेल) है और 40% कड़वा (पटेल) है.
9 और 14 दिसंबर को चुनाव
गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान होगा। जबकि दूसरे चरणे के तहत 14 दिसंबर को 14 जिलों की 93 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव नतीजे 18 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications