PM मोदी के गृहनगर में 400 वोट भी नहीं ला पाई आम आदमी पार्टी
नई दिल्ली। गुजरात चुनावों में इस बार आम आदमी पार्टी ने भी हुंकार भरी थी। आप ने गुजरात की 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन आप के सभी उम्मीदवारों को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि पीएम मोदी के गृहनगर में आप उम्मीदवार 400 वोट भी नहीं इकठ्ठा कर सके।

आप उम्मीदवार को मिले सिर्फ 387 वोट
पीएम मोदी का गृहनगर वाडनगर, गुजरात के ऊंझा विधानसभा सीट में आती है। आम आदमी पार्टी ने ऊंझा विधानसभा से, रमेशभाई ईश्वरलाल पटेल को टिकट देकर उतारा था। 2015 मे दिल्ली में भाजपा को बुरी तरह हराने वाली आप को उम्मीद थी की ऊंझा की जनता उसका साथ देगी। लेकिन आप उम्मीदवार को यहां तमाम प्रयासों के बाद सिर्फ 387 सीट ही मिल पाए।

30 सीट पर आप की जमानत जब्त
आम आदमी पार्टी को गोवा और पंजाब के बाद गुजरात में एक और बड़ा झटका लगा है। आप ने गुजरात में 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे लेकिन इनका एक भी उम्मीदवार चुनाव में जीत नहीं सका। यहां तक कि पार्टी के 30 के तीसों उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई।

भाजपा भी यहां हारी चुनाव
पीएम मोदी के गृह विधानसभा में आम आदमी पार्टी भले ही हार गई हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी को यहां बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा को करीब 20 हजार के अंतर से चुनाव हराया है। यहां से कांग्रेस की उम्मीदवार आशा पटेल को 81,797 वोट मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार, नारायण भाई पटेल को सिर्फ 62,268 सीट ही मिले।












Click it and Unblock the Notifications