गुजरात चुनाव: जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव में सियासी उठापठक तेज हो गई है और इस बीच राज्य के युवा और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया है। जिग्नेश के ऊपर राजधानी एक्स्प्रेस को रोकने के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण जिग्नेश के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

जिग्नेश मेवाणी और उनके 12 अन्य साथियों के खिलाफ यह वारंट जारी किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैर-कानूनी सभा करने), 147 (दंगा) और भारतीय रेल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
बता दें कि 11 जनवरी को वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के खिलाफ एक 'रेल रोको' विरोध प्रदर्शन के दौरान अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस को काफी देर तक रोकने के आरोप में मेवाणी और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया था। कांग्रेस को समर्थन कर रहे जिग्नेश मेवाणी ने बनासकांठा के वडगाम से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतरने की घोषणा की है।
सूत्रों की मानें तो जिग्नेश दूसरी बार कोर्ट में सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुए। इससे पहले मेवाणी के वकील शमशाद पठान ने अपने मुवक्किल को पेशी से छूट दिए जाने की मांग को लेकर अदालत में अपील की थी, लेकिन कोर्ट ने विचार करने से मना कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications