रिपोर्ट: गुजरात चुनावों में 35 विधायकों, 6 मंत्रियों के टिकट काट सकती है BJP
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा अपने 121 मौजूदा विधायकों में 35 विधायकों के टिकट काट सकती है। इनमें से 6 विधायक अभी मौजूदा सरकार में मंत्री है। इस खबर ने गुजरात में भाजपा विधायकों की बेचैनी बढ़ा दी है।

पीएम मोदी और अमित शाह में हुई बैठक
गुजरात चुनाव को लेकर बुधवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच लंबी बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के टिकट को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों की माने तो अगले दो दिनों में भाजपा 150 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया, 'टिकट को लेकर चर्चा हो चुकी है। समय आने पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।'

बीजेपी का मिशन 150
गुजरात में भाजपा 182 में से 150 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 150 लॉन्च करते हुए कहा था कि पीएम मोदी के सम्मान के लिए पार्टी को इतने सीटें जीतनी ही होंगी। वहीं इस चुनाव को जीएसटी के लिटमस टेस्ट के तौर पर भी देखा जा रहा है। वित्त मंत्री अरुण जेली पहले ही बोल चुके हैं कि जीएसटी पर जनता सरकार के साथा है या नहीं ये गुजरात चुनावों के परिणाम से पता चल जाएगा।

कांग्रेस के विधायकों के भी कटेंगे टिकट
वहीं अगर कांग्रेस की बात की जाए तो कांग्रेस पहले ही अहमद पटेल के राज्यसभा चुनाव के दौरान ऐलान कर चुकी है कि इस बार सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया जाएगा। अगर पार्टी अपनी इस बात पर कायम रहती है, तो 43 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के बारे में फैसला पहले ही हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications