Gujarat election 2017: PM का सूट खरीदने वाले व्यापारी के जीजा को BJP ने दिया टिकट
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस किसी भी विवाद और मद्दे को चुनावों में भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा ने अभी तक उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी की हैं। तीसरी सूची में भाजपा ने सूरत पूर्व से कांतिभाई हीमतभाई बल्लार(पटेल) को टिकट दिया है। आपको बता दें कि कांतिभाई हीरा व्यापारी लालजी पटेल के जीजा है।

हम उस हीरा व्यापारी लालजी पटेल की बातकर रहे हैं जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोनोग्राम वाला सूट खरीदा था। ऐसे में यह आरोप लगाया जा रहा है कि लालजी के मोदी का करीबी होने का फायदा कांति बल्लार को मिला है। कंस्ट्रक्शन का बिजनेस करने वाले कांति बल्लार को यह टिकट बीजेपी से दो बार विधायक रहे अजय चोकसी की जगह दिया गया है।
सूरत के वारछा वार्ड नंबर 6 से कांति बल्लार 2010 में नगर निगम का चुनाव जीत चुके हैं, उनकी इस इलाके में अच्छी पकड़ भी मानी जाती है। वहीं दूसरा कारण पाटीदार आंदोलन से डरी भाजपा पटेल वोटों को अपनी ओर करने की कोशिश कर रही है। जिस वजह से कांतिभाई को टिकट दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications