मणिशंकर अय्यर के साथ पाक डिप्लोमैट की मुलाकात को कांग्रेस ने माना, पहले किया था इंकार

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है जुबानी हमले तेज होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तानी उच्चायुक्त के साथ कांग्रेस के निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर की मुलाकात को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, पाकिस्तान के साथ मिलकर गुजरात चुनाव में साजिश कर रही है। यह मतदान के दूसरे चरण से पहले ध्रुवीकरण की साजिश है। आनंद शर्मा ने कहा कि यह उनकी बेचैनी को भी दिखाता है कि बीजेपी हारने वाली है। हालांकि इस दौरान आनंद शर्मा ने ये माना है कि कांग्रेस के निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर के साथ पाकिस्तानी डिप्लोमैट की मुलाकात हुई है। इससे पहले कांग्रेस ने इससे इंकार किया था।

आनंद शर्मा का पलटवार

आनंद शर्मा का पलटवार

कांग्रेस ने रविवार को पाकिस्तानी उच्चायुक्त के साथ कांग्रेस के निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर की मुलाकात को लेकर पीएम मोदी के आरोपों को खारिज कर दिया था, हालांकि अब कांग्रेस ने इस मामले यू-टर्न लेते हुए मुलाकात की बात कबूल की है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सोमवार को कहा कि मणिशंकर अय्यर के घर पर पाकिस्तानी डिप्लोमैट के साथ मुलाकात हुई थी, लेकिन क्या अब इसके लिए भी सरकार और एजेंसियों से परमिशन लेनी होगी।

मणिशंकर अय्यर के घर पाक डिप्लोमैट की बात कबूली

मणिशंकर अय्यर के घर पाक डिप्लोमैट की बात कबूली

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, पाकिस्तान के साथ मिलकर गुजरात चुनाव में साजिश कर रही है। यह मतदान के दूसरे चरण से पहले ध्रुवीकरण की साजिश है। आनंद शर्मा ने कहा कि यह उनकी बेचैनी को भी दिखाता है कि बीजेपी हारने वाली है। कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी झूठ बोल रहे हैं। आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी अपने आरोप साबित करने के लिए सबूत दें और सबूत नहीं देने पर माफी मांगी है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने मामले को संसद में उठाने की चेतावनी भी दी।

'लाहौर पर दौरे पर भारतीय पीएम को सलामी क्यों नहीं'

'लाहौर पर दौरे पर भारतीय पीएम को सलामी क्यों नहीं'

सोमवार को अपनी बात रखते हुए आनंद शर्मा ने पीएम मोदी के अचानक लाहौर दौरे को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने 2015 में बैंकाक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल और चीन के समकक्ष की मुलाकात को लेकर पूछा कि आखिर सरकार ने क्यों नहीं बताया कि उनके बीच मुलाकात में क्या बात हुई। पीएम मोदी के लाहौर दौरे पर पाकिस्तान की जमीन पर उनके उतरने पर भारत के प्रधानमंत्री को सलामी नहीं मिली। आखिर ऐसा क्यों हुआ जो उन्हें सलामी नहीं दी गई। पीएम मोदी के इस दौरे के बाद भारत को क्या मिला, पठानकोट का हमला, उरी में हमला ये हमें सौगात में मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+