Gujarat Election 2017: हार्दिक पटेल की जान को खतरा, केंद्र ने VIP सुरक्षा मुहैया कराई
केंद्र ने गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को 'वाई' श्रेणी की सशस्त्र वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है, इस बारे में बात करते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि CISF कमांडो का एक दल जल्द ही हार्दिक पटेल की सुरक्षा का प्रभार संभालेगा

नई दिल्ली। केंद्र ने गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को 'वाई' श्रेणी की सशस्त्र वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है, इस बारे में बात करते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीआईएसएफ कमांडो का एक दल जल्द ही हार्दिक पटेल की सुरक्षा का प्रभार संभालेगा, पटेल के साथ करीब आठ कमांडो होंगे, ऐसी खबर है कि उनकी जान को खतरा है और इसलिए उन्हें सशस्त्र सुरक्षा की जरूरत है। आपको बता दें कि हार्दिक पटेल ने बीजेपी के ऊपर उन्हें बदनाम करने और उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है लेकिन अभी तक उन्होंने खुले मंच से ये नहीं कहा कि उन्हें जान का खतरा है, फिलहाल अब वो कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। आपको बता दें कि हार्दिक पटेल ने कांग्रेस के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हार्दिक का सनसनीखेज आरोप-BJP ने मुझे दिया था 1200 करोड़ का OFFER
अपने इस फैसले का ऐलान करते हुए पिछले दिनों पटेल ने कहा था कि भाजपा ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन वापस लेने के एवज में उन्हें 1200 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी, बीजेपी ने ये सब सचिव कैलासनाथन के जरिए कहलवाया था और ये तब हुआ था, जब मैं सूरत जेल में बंद था। मुझे बीजेपी की नीयत पर शुरू से शक था और ये शक तब यकीन में बदल गया, जिस वक्त भाजपा की ओर से ये हरकत की गईइसलिए बीजेपी को हराने के लिए मैं कांग्रेस के साथ खड़ा हूं। हार्दिक ने कहा, मुझ पर आरोप लगाया जाता है कि मैं कांग्रेस का एजेंट हूं, लेकिन मैं कांग्रेस का नहीं, जनता का एजेंट हूं।












Click it and Unblock the Notifications